Kanpur News : “बहुत चुप रहती थी,” कानपुर से जुड़े दिल्ली धमकों के तार, मेडिकल कॉलेज में तैनात रही आतंकी मॉड्यूल की संदिग्ध डॉ. शाहीन

0
Kanpur News : “बहुत चुप रहती थी,”  कानपुर से जुड़े दिल्ली धमकों के तार, मेडिकल कॉलेज में तैनात रही आतंकी मॉड्यूल की संदिग्ध डॉ. शाहीन


Last Updated:

Delhi Blast Kanpur Connection : दिल्ली में हुए भीषण कार धमाके में डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है. शाहीन के पास जैश आतंकी संगठन का भारत में महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने का जिम्मा था. जैश की महिला विंग जमात उल मोमीनात की भारतीय शाखा की कमान शाहीन को सौंपी गई थी. शाहीन का कनेक्शन कानपुर से निकलकर सामने आया है. लोकल 18 ने उनको जानने वालों से बात की.

कानपुर. दिल्ली धमाकों के तार कानपुर से जुड़ गए हैं. संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई डॉ. शाहीन शाहिद का सीधा संबंध कानपुर से निकला है. जांच में सामने आया है कि डॉ. शाहीन कभी कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत रही हैं. अगस्त 2006 में उनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुआ था और उन्होंने कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में नौकरी संभाली थी. छह महीने के लिए 2009 में उनका ट्रांसफर कन्नौज मेडिकल कॉलेज में किया गया था, जिसके बाद 2010 में वह वापस कानपुर आ गईं. कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक, डॉ. शाहीन 2013 में अचानक कॉलेज से अनुपस्थित हो गई थीं और फिर कभी नहीं लौटीं.

कोई अता-पता नहीं

जब लंबे समय तक उनका कोई अता-पता नहीं चला तो कॉलेज प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी. जांच और नोटिस के बाद वर्ष 2021 में शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था. उस दौरान भी उनका आधिकारिक पता लखनऊ का दर्ज था. उन्होंने अपने अंतिम पत्राचार में “केयर ऑफ डॉक्टर परवेज सईद” लिखा था, जो इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.

पति से तलाक, निजी जीवन में तनाव

मेडिकल कॉलेज के कुछ स्टाफ सदस्यों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि डॉ. शाहीन के निजी जीवन में भी काफी तनाव था. उनका अपने पति जफर हयात से अक्सर झगड़ा होता था. अंततः वर्ष 2015 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद वह कानपुर और लखनऊ दोनों जगह से गायब हो गईं. कॉलेज में उनका व्यवहार सामान्य था, लेकिन वह अपने निजी जीवन को लेकर बहुत चुप रहती थीं. अब जब फरीदाबाद से उनकी गिरफ्तारी हुई, तो सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कई चौंकाने वाले तथ्य लगे हैं. डॉ. शाहीन पर जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की इंडिया हेड होने का आरोप है. एजेंसियों का कहना है कि वह भारत में महिलाओं को आतंकी संगठन से जोड़ने का काम करती थीं. उनकी कार से AK राइफल, तीन मैगजीन, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं. कार अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से मिली, जहां उनके साथी डॉ. मुजम्मिल कार्यरत थे.

एटीएस ने कानपुर में खंगाले पुराने रिकॉर्ड
डॉ. शाहीन का कानपुर से संबंध सामने आने के बाद एटीएस की टीम कानपुर भी पहुंची. टीम ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से उनके नियुक्ति, सेवा और व्यक्तिगत विवरण से जुड़े सारे दस्तावेज खंगाले. कॉलेज प्रशासन ने उनकी फाइल में दर्ज लखनऊ के पते और पुराने पत्राचार की कॉपी जांच टीम को सौंप दी है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि डॉक्टर शाहीन के कानपुर में रहने के दौरान किसी आतंकी संगठन से संपर्क तो नहीं थे. कॉलेज के लोग यह जानकर हैरान हैं कि कभी लेक्चर देने वाली वही महिला अब ऐसे गंभीर आरोपों में घिरी है. यह खुलासा अब कानपुर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर से जुड़े दिल्ली धमकों के तार, कभी इस कॉलेज में लेक्चरर थी डॉ. शाहीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *