UP News: ‘मैम को जाने नहीं देंगे’… प्रिंसिपल का हुआ ट्रांसफर तो DM ऑफिस पहुंच गए सैकड़ों स्टूडेंट्स, जानें फिर क्या हुआ?
Last Updated:
Mirzapur Latest News: मिर्जापुर में स्कूली छात्रों ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे जिले में चर्चा छा गई. उन्होंने प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह के तबादले को रोकने के लिए डीएम कार्यालय तक अपनी आवाज़ पहुंचाई. जानिए आखिर क्यों बच्चों ने ये कदम उठाया.
मिर्जापुर: सरकारी स्कूल और वहां के अध्यापकों के बारे में अक्सर खबरें सामने आती हैं कि शिक्षक पठन-पाठन पर ध्यान नहीं देते हैं और तबादले के बाद उनका नाम भुला दिया जाता है. लेकिन मिर्जापुर जिले में शिक्षक और छात्रों के बीच लगाव का एक अनोखा मामला सामने आया है. जब स्कूल से प्रधानाचार्या का तबादला दूसरी जगह हो गया, तो छात्र उनके तबादला रोकने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे. छात्रों ने डीएम से मांग की कि उनके जाने के बाद पढ़ाई बाधित होगी, बोर्ड परीक्षा नजदीक है और कोई और शिक्षक इतना अच्छा पढ़ा नहीं पाएगा. ऐसे में प्रधानाचार्या का तबादला रोका जाए.
बच्चों ने सामने रखी अपनी बातें
छात्रा प्रांची ने बताया कि प्रिंसिपल को दूसरी जगह भेजा जा रहा है और हम इसे रुकवाने के लिए यहां आए हैं. हमारी मैम बहुत अच्छे से पढ़ाती हैं और दोस्त की तरह समझाती हैं. हमारे स्कूल में सिर्फ दो अध्यापक हैं और यदि एक का तबादला हो गया तो सिर्फ एक ही बचेगी. उनका तबादला बोर्ड परीक्षा तक रुकना चाहिए ताकि हमारी पढ़ाई प्रभावित न हो.
छात्रा गुड़िया ने कहा कि डॉ. सुषमा बहुत अच्छे से पढ़ाती हैं और बातों को बारीकी से समझाती हैं. हम चाहते हैं कि उनका तबादला रद्द हो क्योंकि बोर्ड परीक्षा नजदीक है और उनके जाने के बाद कोई और पढ़ाने वाला नहीं है. पहले तीन अध्यापक थे, एक का तबादला हो गया और अभी दो हैं. यदि एक और का तबादला हो गया तो सिर्फ एक ही बचेगी और पढ़ाई पूरी तरह रुक जाएगी.
यह भी पढ़ें: UP News: अब नौकरी नहीं, खुद का बिज़नेस करें शुरू! सरकार दे रही मदद, जानिए पूरी स्कीम
डीएम ने दिया आश्वासन
छात्रों के प्रदर्शन और अनुरोध को देखते हुए डीएम ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा तक प्रधानाचार्या का तबादला रुक जाएगा, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें