AK-47 वाली शाहीन के कितने राज, कहां से की पढ़ाई, कहां की नौकरी, कब आखिरी बार पापा से मिली?
Last Updated:
Delhi Bomb Blast News: मेडिकल कॉलेज के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ शाहीन ने 1996 बैच में एमबीबीएस में दाखिला लिया था. एमबीबीएस की पढ़ाई और इंटर्नशिप 2002 में पूरी की थी. इस दौरान डॉक्टर शाहीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में उसका अपने साथियों के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था.
प्रयागराजः दिल्ली के लाल किला में सोमवार देर शाम कार में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में हैंं. सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट के एक आरोपी मुजम्मिल की फरीदाबाद से गिरफ्तारी की है. उससे पूछताछ के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने लखनऊ से उसकी गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार किया है. ब्लास्ट में डॉक्टर शाहीन की भी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है. डॉ शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पिता शाहिद अहमद अंसारी से बात की तो इस बात की जानकारी मिली कि डॉक्टर शाहीन ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. न्यूज़ 18 की टीम मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची.
पहले से ही कट्टर थी शाहीन
मेडिकल कॉलेज के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ शाहीन ने 1996 बैच में एमबीबीएस में दाखिला लिया था. एमबीबीएस की पढ़ाई और इंटर्नशिप 2002 में पूरी की थी. इस दौरान डॉक्टर शाहीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में उसका अपने साथियों के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था. पहले भी वह धार्मिक रूप से कट्टर थी. हालांकि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने के बाद डॉ शाहीन ने फार्मोकोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की थी. साल 2006-07 में यूपी लोक सेवा आयोग से डॉ शाहीन का चयन गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था. हालांकि 2009-10 में डॉक्टर शाहीन का तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज हो गया था.
2021 में चली गई शाहीन की नौकरी
इसके बाद 2013 में दोबारा डॉक्टर शाहीन कानपुर मेडिकल कॉलेज वापस लौट आई थी. हालांकि यहां दोबारा आने के बाद से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध हो गई थी. वह कुछ देश विरोधी तत्वों के संपर्क में आ गई थी. इसके बाद लगातार नौकरी से गायब रहने के चलते 2021 में सरकार ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थी. डॉ शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पिता सईद अहमद अंसारी से कड़ी पूछताछ की है. उन्होंने बताया है कि उनकी तीन संतानों में डॉक्टर शाहीन दूसरे नंबर पर है. जबकि बेटा परवेज तीसरे नंबर पर है.
पिछले डेढ़ साल से पिता से नहीं मिली शाहीन
सईद अहमद अंसारी के मुताबिक डेढ़ साल से वह शाहीन से नहीं मिले हैं. हालांकि एक महीने पहले फोन पर शाहीन से बात जरूर हुई थी. उनका कहना है कि शाहीन पिछले डेढ़ साल से फरीदाबाद में रह रही थी. लेकिन ब्लास्ट में आरोपी मुजम्मिल के बारे में किसी तरह की जानकारी से उन्होंने इंकार किया है. डॉ शाहीन के पिता सईद अहमद अंसारी के मुताबिक लखनऊ में मेरा एक मकान है. बेटे परवेज का भी एक मकान है और परवेज से मेरी 5 दिन पहले बात भी हुई थी. फिलहाल डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके बारे में और अधिक जानकारी खंगाल रही हैं.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें