प्रयागराज महाकुंभ: SpiceJet ने दिया गिफ्ट, नई फ्लाइट्स हुईं लॉन्‍च, बढ़े फेरे

0
प्रयागराज महाकुंभ: SpiceJet ने दिया गिफ्ट, नई फ्लाइट्स हुईं लॉन्‍च, बढ़े फेरे


Last Updated:

महाकुंभ के लिए स्पाइसजेट ने गुवाहाटी, चेन्नई और हैदराबाद से प्रयागराज के लिए नई फ्लाइट्स शुरू की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी. बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Flights For Prayagraj: महाकुंभ के चलते प्रयागराज जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. वहीं, कुछ शहरों से प्रयागराज इतना दूर है कि बुजुर्ग परिजनों के साथ अपने वाहन से महाकुंभ क्षेत्र तक पहुंचना बहुत आसान नहीं है. यदि आप भी ऐसे ही किसी असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं, तो आपके लिए एक राहत की खबर है. स्‍पाइस जेट जल्‍द ही देश के कुछ शहरों से प्रयागराज के लिए स्‍पेशल फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, जिससे श्रद्धालु महाकुंभ आकर संगम में श्रद्धा की पवित्र डुबकी लगा सकें.

स्‍पाइस जेट ने जिन शहरों से प्रयागराज के लिए स्‍पेशल फ्लाइट शुरू करने की योजना तैयार की है, उसमें गुवाहाटी, चेन्‍नई और हैदराबाद का नाम शामिल है. स्‍पाइस जेट के अनुसार, चेन्‍नई और हैदराबाद से प्रयागराज के बीच स्‍पेशल फ्लाइट का ऑपरेशन पहली फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा. इन दोनों से शहरों से यह स्‍पेशल फ्लाइट 27 फरवरी तक प्रयागराज के लिए ऑपरेट की जाएगी. इसके अलावा, गुवाहाटी से प्रयागराज के लिए 11 फरवरी से स्‍पेशल फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी. यह फ्लाइट 28 फरवरी तक ऑपरेट होगी.

स्‍पाइसजेट के अनुसार, गुवाहाटी से प्रयागराज के लिए दो फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी. पहली फ्लाइट सुबह 8:20 बजे और दूसरी फ्लाइट दोपहर 12:35 बजे ऑपरेट होगी. वहीं, प्रयागराज से गुवहाटी आने वाली पहली फ्लाइट सुबह 11:30 बजे और दूसरी फ्लाइट दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी. वहीं हैदराबाद से प्रयागराज के लिए एक स्‍पेशल फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी. यह फ्लाइट सुबह 7:20 बजे प्रयागराज से टेकऑफ होकर सुबह 9:25 पर हैदरबाद पहुंचेगी. यहीं फ्लाइट 10:05 बजे फिर प्रयागराज के लिए रवाना होगी और दोपहर 12 बजे लैंड करेगी.

स्‍पाइस जेट ने चेन्‍नई से भी एक फ्लाइट ऑपरेट करने का फैसला किया है. दोपहर 12:35 बजे प्रयागराज से चेन्‍नई के लिए टेकऑफ होगी. इसके बाद, शाम चार बजे चेन्‍नई से प्रयागराज के लिए रवाना होगी. स्‍पाइस जेट ने इन फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है. वहीं, महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालूओं की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए स्‍पाइस जेट ने दिल्‍ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर ओर बेंगलुरु से फ्लाइट की फ्रिक्‍वेंसी बढ़ाने का भी फैसला किया है.

फ्लाइट नंबर प्रारंभिक एयरपोर्ट गंतव्‍य एयरपोर्ट प्रस्‍थान का समय आगमन का समय
SG 2967 गुवाहाटी प्रयागराज 08:20 AM 11:05 AM
SG 2968 प्रयागराज गुवाहाटी 11:30 AM 01:55 PM
SG 2967 गुवाहाटी प्रयागराज 12:35 PM 03:15 PM
SG 2968 प्रयागराज गुवाहाटी 03:35 PM 05:55 PM
SG 772 प्रयागराज हैदराबाद 07:20 AM 09:25 PM
SG 773 हैदराबाद प्रयागराज 10:05 AM 12:00 PM
SG 774 प्रयागराज चेन्‍नई 12:35 PM 03:25 PM
SG 773 चेन्‍नई प्रयागराज 04:00 PM 06:35 PM

homenation

प्रयागराज महाकुंभ: SpiceJet ने दिया गिफ्ट, नई फ्लाइट्स हुईं लॉन्‍च, बढ़े फेरे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों