Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि की आज फिक्स हो सकती है शादी, स्टील कटोरी में तेल भरकर करें ये टोटका
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा बुध देव की राशि कन्या में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. वाहन से चोट लगने का खतरा बना रहेगा.
इससे मजबूत होंगे रिश्ते
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वो लेन-देन करेंगे तो इससे आपके व्यापारिक रिश्ते सुधरेंगे और धन का फायदा भी होगा. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको बॉस से फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने में निवेश करें. इससे भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
प्रपोज के लिए अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक आज जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. आज आपकी शादी की बात भी पक्की हो सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को छाया दान करना चाहिए. आज आप स्टील की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे दान कर दें. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें