जामा मस्जिद गई ASI की टीम के साथ हो गई बड़ी घटना, गाली-गलौज और दी गई धमकी, FIR से खुलासा
Last Updated:
Sambhal Masjid ASI Team: मस्जिद में मौजूद कुछ लोगों ने एएसआई की टीम को गुंबद में घुसने पर जबरन रोक लिया. बताया जा रहा है कि यह घटना 10 अक्टूबर की है. एएसआई के एक अधिकारी ने इस पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है.
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद में बड़ी घटना घट गई है. मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंची एएसआई की टीम से गाली-गलौज और बदसलूकी की गई है. साथ ही टीम में मौजूद सदस्यों को धमकी भी दी गई है. मस्जिद में मौजूद कुछ लोगों ने एएसआई की टीम को गुंबद में घुसने पर जबरन रोक लिया. बताया जा रहा है कि यह घटना 10 अक्टूबर की है. एएसआई के एक अधिकारी ने इस पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है. एएफआईआर में जामा मस्जिद में सफाई करने वाले हाफिज, प्रापर्टी डीलर सहित तीन लोगों का नाम दर्ज है.
बता दें कि शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है. बीते गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई थी. चंदौसी के सिविल जज सीनियर जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलें रखीं. अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है. मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद से जुड़ी अपील सभी पेंडिंग हैं.
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में स्टे आर्डर के चलते निचली अदालत ने 3 दिसंबर की तारीख तय की है. यह विवाद साल 2024 में 19 नवंबर को तब शुरू हुआ था, जब हिंदू पक्ष की तरफ से अधिवक्ता हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन सहित 8 लोगों ने दावा करते हुए याचिका दायर की थी कि शाही जामा मस्जिद प्राचीन हरिहर मंदिर के अवशेषों पर बनी है.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें