मूंगफली से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक! इस किसान के ऑर्गेनिक गुड़ ने मचाई धूम, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे लोग

0
मूंगफली से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक! इस किसान के ऑर्गेनिक गुड़ ने मचाई धूम, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे लोग


Last Updated:

Organic Jaggery Baghpat: बागपत के रहने वाले किसान विजय कुमार ने प्राकृतिक तरीके से पांच प्रकार का गुड़ बनाकर न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ाई है, बल्कि लोगों को रोजगार देने का भी काम किया है. उनका गुड़ दिल्ली, लखनऊ और देश के अन्य हिस्सों में पसंद किया जा रहा है. स्वास्थ्य लाभ और स्वाद की वजह से लोग इसे ऑर्डर पर घर मंगाते हैं.

बागपत: आज के समय में लोग अपने खाने-पीने में स्वास्थ्य और गुणवत्ता को बहुत महत्व देते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बागपत के सुनहेड़ा गांव के किसान विजय कुमार ने पिछले दस वर्षों में प्राकृतिक तरीके से गुड़ बनाने का काम शुरू किया और इसे एक बड़ा व्यवसाय बना दिया. उनके द्वारा तैयार किया गया गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

विजय कुमार प्राकृतिक तरीके से पांच प्रकार का गुड़ बनाते हैं. इसमें मूंगफली वाला गुड़, ड्राई फ्रूट्स वाला गुड़, तिल वाला गुड़, इलायची वाला गुड़ और अलसी वाला गुड़ शामिल हैं. उनका गुड़ दिल्ली, लखनऊ और देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी पसंद किया जाता है. इस वजह से उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है और साथ ही वह अन्य लोगों को रोजगार देने का काम भी करते हैं.

घर बैठे मंगवा रहे लोग
विजय ने बताया कि शुरुआत में उनके स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने खेत में प्राकृतिक गन्ना उगाना शुरू किया और लोगों को एक स्वस्थ और किफायती उत्पाद देने का मन बनाया. अब वह मूंगफली वाला गुड़ ₹200 प्रति किलो, ड्राई फ्रूट्स वाला ₹350 प्रति किलो, इलायची और तिल वाला ₹200 प्रति किलो और अलसी वाला गुड़ ₹250 प्रति किलो बेचते हैं. लोग उनके गुड़ को इतना पसंद करते हैं कि घर बैठे भी ऑर्डर करते हैं.

युवाओं को लिए बने प्रेरणा
विजय कुमार का यह प्रयास यह दिखाता है कि अगर मेहनत और सही सोच हो तो छोटे संसाधनों से भी बड़ा व्यवसाय और रोजगार संभव है. उनके प्राकृतिक गुड़ की लोकप्रियता ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गया है. लोग दूर-दूर से उनके गुड़ को देखने और खरीदने आते हैं, जिससे उनका व्यवसाय और पहचान दोनों बढ़ रही हैं.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मूंगफली से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक! इस किसान के ऑर्गेनिक गुड़ ने मचाई धूम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *