Winter Fashion: सर्दियों में भी दिखें फैशनेबल! ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी वूलन स्टोल्स, हर आउटफिट के लिए परफेक्ट

0
Winter Fashion: सर्दियों में भी दिखें फैशनेबल! ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी वूलन स्टोल्स, हर आउटफिट के लिए परफेक्ट


Last Updated:

Lightweight Stole for Winter: सर्दियां शुरू होते ही सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि ऐसा क्या पहनें जो हमें गर्म भी रखे और हमारा लुक भी स्टाइलिश लगे. ऐसे में ये स्टोल्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन जाते हैं क्योंकि ये हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी स्टोल्स दिखा रहे हैं जिन्हें आप सर्दियों में अलग-अलग तरीके से पहनकर अपना विंटर लुक एकदम परफेक्ट बना सकते हैं.

नेवी ब्लू स्टोल सर्दियों में हर तरह के आउटफिट पर जमता है. चाहे सूट हो या जैकेट इसकी कढ़ाई वाला पैटर्न लुक में एकदम रॉयल टच दे देता है. आप इसे गले में लपेटकर भी पहन सकती हैं और खुला रखकर भी दोनों में स्टाइल बनता है. हल्की ठंड में यह एक सिंपल स्वेटर को भी मॉडर्न बना देता है.

कानी

यह कानी कश्मीरी स्टोल ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक पर खूब फबता है. इसे आप साड़ी, शॉल-स्टाइल कुर्ती या लॉन्ग कोट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं. चौड़े फ्लोरल पैटर्न की वजह से यह पूरे आउटफिट को हाईलाइट कर देता है. हल्का होने की वजह से इसे लंबे समय तक पहनने में भी दिक्कत नहीं होती.

मैरून गोल्डन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी स्टोल

मैरून गोल्डन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी स्टोल यह मैरून स्टोल फेस्टिव या शादी वाले लुक में तुरंत चमक ले आता है. इसे किसी भी सिंपल अनारकली, प्लेन सूट या साड़ी के साथ डाल लीजिए लुक बदल जाएगा. गोल्डन फ्लोरल बॉर्डर नाइट फंक्शन में खास तौर पर आकर्षक लगता है. आप इसे एक शोल्डर पर पिन लगाकर भी पहन सकती हैं. जिससे एकदम क्लासी स्टाइल बनता है.

मल्टीकलर चेक्ड स्टोल

यह मल्टीकलर चेक्ड स्टोल रोजमर्रा की पहनावट के लिए परफेक्ट है. जींस स्वेटर से लेकर ऑफिस वाले ब्लेज़र तक हर चीज़ पर जमता है. इसका पैटर्न पूरा लुक स्मार्ट और यंग दिखाता है. आप इसे सिर्फ गले में डालकर खुले स्टाइल में पहनें, लुक खुद-ब-खुद उठ जाएगा.

ब्लैक

ब्लैक स्टोल हर लड़की की विंटर वार्डरोब की लाइफलाइन होता है. यह किसी भी रंग के आउटफिट के ऊपर पहना जा सकता है. लाल, पीला, सफेद, सब पर फिट फ्रिंज बॉर्डर इसे सिंपल होते हुए भी स्टाइलिश बना देता है. अगर जल्दी में हों तो सिर्फ ब्लैक स्टोल डालिए लुक तुरंत सेट हो जाएगा.

सॉलिड

यह सॉलिड स्टोल उन लोगों के लिए सही है. जो सादा लेकिन क्लास वाला लुक चाहते हैं. इसे लॉन्ग कोट ओवरसाइज़ स्वेटर या हाई-नेक के साथ पहनें. जिससे आपका लुक एकदम फाइन दिखेगा. हल्का और सॉफ्ट होने के कारण इसे ऑफिस में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है. आप इसे ओपन-ड्रेप स्टाइल में पहनेंगी तो यह और भी शानदार लगेगा.

पेस्ले

यह पैस्ले डिजाइन वाला स्टोल पूरी तरह एथनिक वाइब देता है. यह प्लेन सूट, शरारा, पलाज़ो या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस सब पर कमाल लगता है. कढ़ाई वाला पैटर्न फोटोज़ और वीडियोज़ में भी बहुत सुंदर दिखता है. सर्दियों की शादी या पूजा-पाठ के लिए यह स्टोल बिल्कुल सही विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में भी दिखें फैशनेबल! ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी वूलन स्टोल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *