बिना जिम में पसीना बहाए….. अदरक से घटाएं पेट का मोटापा, ऐसे करें सेवन

0
बिना जिम में पसीना बहाए….. अदरक से घटाएं पेट का मोटापा, ऐसे करें सेवन


Last Updated:

रोजाना तला-भुना या फास्ट फूड खाने से न केवल पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि मोटापा भी तेजी से बढ़ता है. शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट हर आयु वर्ग के लोगों के लिए चिंता का कारण बन रहा है. अदरक वाला फार्मूला, जो एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते है इसके फायदे..

अगर आपको शरीर के बढ़ते वजन, मोटापा और पेट पर लटकती हुई चर्बी से परेशानी है, तो आज हम एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो इस समस्या को बेहद आसानी से सॉल्व कर सकता है. इसके लिए आपको जिम में घंटे पसीना बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

s

मोटापा आजकल लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है. शरीर के बढ़ते वजन और पेट पर लटकती हुई अधिक चर्बी के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं. मोटापा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और अन्य कई बीमारियों का भी कारण बनता है.

s

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन, कभी-कभी यह मेहनत भी मोटापे और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में कारगर नहीं होती. ऐसे में हम आपको एक जबरदस्त उपाय बताने जा रहे हैं, जो पेट पर लटकती अतिरिक्त चर्बी को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

शरीर से एक्स्ट्रा फैट या चर्बी कम करने में अदरक काफी फायदेमंद हो सकता है. आमतौर पर अदरक चाय या काढ़ा बनाने में इस्तेमाल होती है, लेकिन यह वजन कंट्रोल और सेहत सुधारने में भी मदद करती है.

s

अदरक में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ कई सक्रिय कंपाउंड्स मौजूद हैं, जो शरीर की सम्पूर्ण सेहत के लिए लाभकारी हैं. यही कारण है कि अदरक का सेवन वजन को मैनेज करने में भी मदद करता है.

s

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रजत जयसवाल के अनुसार बढ़ता वजन आजकल लोगों में कई बीमारियों का मुख्य कारण बन गया है. इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और व्यायाम जरूरी हैं, साथ ही घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन भी वजन को कम करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है.

s

अदरक का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी और फैट तेजी से बर्न होते हैं. अदरक में मौजूद जिंजरोल कंपाउंड थर्मोजेनिक प्रक्रिया को सक्रिय करता है, जिससे शरीर में स्टोर एनर्जी जल्दी बर्न होती है और पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है.

s

अदरक में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को सुधारते हैं, जो वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त ग्लूकोज फैट के रूप में जमा नहीं होता और ब्लड शुगर संतुलित रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना जिम में पसीना बहाए….. अदरक से घटाएं पेट का मोटापा, ऐसे करें सेवन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *