Azam Khan Jail Live: 55 दिन की आजादी, फिर वही अंधेरी रात…आजम खान की कैसी कटी जेल में पहली रात, बेटे के साथ किस बैरक में सपा नेता?

0
Azam Khan Jail Live: 55 दिन की आजादी, फिर वही अंधेरी रात…आजम खान की कैसी कटी जेल में पहली रात, बेटे के साथ किस बैरक में सपा नेता?


Last Updated:

Azam Khan Live Updates: आजम खान और उनके बेटे को एक साथ रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 में रखा गया है. रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोनों को पैन कार्ड मामले को लेकर 7-7 साल की सजा सुनाई है.

आजम खान जेल.

Azam Khan News Live Update:  सपा नेता आजम खान और उनके बेटा अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने बीते दिन सोमवार को 7-7 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने पैन कार्ड मामले को लेकर उन्हें दोषी पाया. आजम खान 55 दिन पहले 23 सितंबर को सीतापुर जेल से से बाहर आए थे. जेल से आने के बाद वह लगातार सुर्खियों में रहे. वहीं उनका बेटा अबदुल्ला 9 महीने पहले सीतापुर जेल से रिहा हुए थे. आजम खान केस से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ने के लिए बने रहे हमारे साथ…

Akhilesh Yadav On Azam Khan Jail: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला के जेल जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो खुद एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं सब, सब देख रहे हैं.

Azam Khan News: कैसी कटी आजम खान की जेल में पहली रात 

आजम खान ने जेल जाने से पहले मीडिया से बातकर कहा कि कोर्ट ने मुझे गुनहगार समझा और जेल भेज दिया है. आजम खान जब जेल के बाहर पुलिस की गाड़ी से उतरे तो उनके हाथ में दो पैकेट बिस्किट थे. सुत्रों के मुताबिक आजम खान की जेल में पहली रात करवट बदलते हुए कटी.

Azam Khan News:आजम खान और बेटा अब्दुल्ला को बैरक नंबर-1 में गया रखा 

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को सजा होने के बाद आज़म खान के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया आजम खान बीमार है और व्रद्ध हैं. दोनों को एक जेल में रखा जाए, जिससे बेटा उनकी केयर कर सके. जिसके बाद दोनों को रामपुर जिला कारागार के बैरक नम्बर 1 में रखा गया है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

55 दिन की आजादी, फिर वही अंधेरी रात…आजम खान की कैसी कटी जेल में पहली रात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *