यूपी में जारी है SIR, जान लीजिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट, ऑनलाइन ऐसे भरें
Last Updated:
UP SIR Process: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा. नए मतदाता फॉर्म ऑनलाइन या BLO के पास जमा कर सकते हैं. अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी. नागरिकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि इस दौरान 18 वर्ष पूरे कर चुके नए मतदाताओं का नाम जुड़ेगा, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा सूची में किसी भी तरह की त्रुटि को दूर किया जाएगा. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी मतदाता सूची की स्थिति जरूर जांच लें.
ऑनलाइन ऐसे भरें
अभियान के तहत मतदाता फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने के लिए), फॉर्म 7 (नाम हटाने के लिए), फॉर्म 8 (सुधार के लिए) और फॉर्म 8A (स्थानांतरण के लिए) भरे जा सकते हैं. ये फॉर्म बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा किए जा सकते हैं या फिर घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से भी भरे जा सकते हैं. इसके अलावा Voter Helpline App के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है.
7 फ़रवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसर्स और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. पूरे प्रदेश में विशेष कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग भागीदारी कर सकें. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है. अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा और उसके बाद यह सूची पूरी तरह अपडेटेड होगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है.
नागरिकों से की ये अपील
हालांकि अभियान को लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए हैं, लेकिन आयोग का कहना है कि यह पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप प्रक्रिया है. नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और समय रहते अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन कर दें. मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है. सिर्फ 4 दिसंबर तक का समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की सलाह दी जा रही है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें