Uttar Pradesh: कहीं आप भी तो फॉर्म भरने में नहीं कर रहे हैं गलती, जानें SIR प्रक्रिया को लेकर सारी जानकारी

0
Uttar Pradesh: कहीं आप भी तो फॉर्म भरने में नहीं कर रहे हैं गलती, जानें SIR प्रक्रिया को लेकर सारी जानकारी


Last Updated:

Uttar Pradesh News: SIR प्रक्रिया को लेकर उत्तर प्रदेश में कार्य तेजी से चल रहा है. ऐसे में मतदाताओं को फॉर्म भरते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है, अन्यथा गलतियों मे फिर सुधार के लिए परेशान होना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि कौन-सा फॉर्म किस लिए भरा जाएगा.

अमेठी: शासन के निर्देश पर एसआईआर कैंपेनिंग अभियान जारी है. ऐसे में गांव-गांव बीएलओ जाकर मतदाता दोबारा निरीक्षण अभियान में मतदाताओं से फॉर्म संशोधन से लेकर तमाम सुधार कार्य करवा रहे हैं. ऐसे में कौन-सा फॉर्म किस कार्य के लिए भरना है, इस समस्या को लेकर मतदाता कंफ्यूज हैं और उनसे गलतियां हो जा रही हैं. ऐसे में मतदाताओं को फॉर्म भरते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है, अन्यथा गलतियों मे फिर सुधार के लिए परेशान होना पड़ेगा.

जानें सभी फॉर्मों का प्रारूप

अमेठी जनपद में मतदाता में निरीक्षण अभियान भीम 4 नवंबर से जारी है, जो दिसंबर माह तक चलेगी. 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके साथ ही जनवरी में 8 जनवरी तक दवा और आपत्तियां ली जाएंगी. इसके साथ ही अंतिम और पूर्ण मतदाता सूची फरवरी में माह में 7 फरवरी 2026 को जारी होगी.

ऐसे में मतदाता फॉर्म भरते समय यदि उन्हें अपना नाम जुड़वाना है और वह नए मतदाता है तो उन्हें फॉर्म 6 भरना होगा. इसके साथ ही यदि किसी मृतक या फिर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाना या कटवाना है तो उसके लिए फॉर्म 7 भरा जाएगा. इसके अलावा किसी भी नाम, पता, फोटो संशोधन के लिए फॉर्म 8 मतदाताओं को भरना होगा.

SIR अभियान को लेकर प्रक्रिया तेज

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि SIR अभियान में लगातार पारदर्शिता तरीके से सूची को सही किया जा रहा है. इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. ऐसे मतदाता जो 18 वर्ष के हो गए हैं उनके पास ब्लॉक लेवल अधिकारी जाकर फॉर्म की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं. इसके साथ ही जो भी समस्याएं हो रही हैं, उसका निस्तारण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर सभी BLO को निर्देश दिए गए हैं. नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरना है. इसके साथ ही नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा. जिस फॉर्म का काम जिस चीज के लिए है, BLO उसकी जानकारी मतदाताओं को प्रदान कर रहे हैं. किसी भी प्रकार की कोई समस्या जनपद में मतदाताओं को नहीं होने पाएगी.

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कहीं आप भी तो फॉर्म भरने में नहीं कर रहे हैं गलती, जानें कैसे हो रही SIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *