आज का मेष राशिफल : इनकी सलाह से निकलेंगे फंसे हुए काम, 108 बार करें इस मंत्र का जाप, पैसा बरसेगा!
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 November 2025 : लोकल 18 से बात करते हुए मिर्जापुर के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए अभी भी शुक्र ग्रह की दशा चल रही है. आज आपका दिन स्थिर और मिला-जुला रहेगा. धनलाभ की भी संभावना है. आज काम में मन लगेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. हालांकि काम का दबाव ज्यादा रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज 19 नवंबर, बुधवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यावसायिक काम मध्यम गति से चलेंगे. कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव अधिक हो सकता है. हालांकि, आप उन्हें करने में सफल रहेंगे. पेट संबंधित दिक्कतों को दूर रखने के लिए पानी अधिक पिएं. यह आपके लिए फायदेमंद है. आज लव लाइफ व पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. अगर आपके पुत्र हैं तो आज उनकी ओर से कोई सुखद समाचार बताया जा सकता है, जिससे आज पूरे दिन आप खुश नजर आएंगे. आज घर में किसी बड़े या बुजुर्ग व्यक्ति से आपको सलाह मिल सकती है. यह आपके अटके हुए काम को करने के लिए बेहद ही लाभप्रद साबित होगा.
ऐसे बढ़ेगा व्यापार
ऐसा कुछ न खाएं
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, रिश्तों में आज से कड़वाहट नहीं रहेगी. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ सुकून के पल गुजारेंगे. घर के बड़े और बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद मिल सकता है और उनके सलाह से आपके फंसे हुए काम हो सकते हैं. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. खान-पान पर नियंत्रण रखें. बाहर की चीजों को खाने से बचे. योग और ध्यान करें. यह आपकी ऊर्जा के लिए बेहद कारगर होगा.
जानें शुभ अंक और रंग
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, मेष राशि के जातकों का आज का भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ अंक 1 है. आज लाल और सुनहला रंग आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा. भगवान हनुमान की आराधना करते हुए मंगल के मंत्रों का जाप करें. ओम मंग मंगलाए नम: का 11 या 108 बार जाप करने से आपको जीवन में सफलताएं, सुख और समृद्धि मिलेंगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें