रॉयल गेट से लेकर डायना सीट तक, ट्रंप जूनियर ने किया हर लम्हा कैद, देखें फोटो
Last Updated:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया. अपने भारत दौरे के दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती और इतिहास का आनंद लिया और यादगार तस्वीरें खिंचवाईं. आइए जानते है इसकी खूबसूरत तस्वीरें…
आगरा पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने ताजमहल का दीदार किया. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी ने भी ताज के साए में फोटोशूट कराए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा. जूनियर ट्रंप ने अपनी पत्नी के साथ ढेरों सेल्फियां ली और इस यादगार पल को अपने फोन में कैद किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल की खूबसूरती निहारी. जूनियर ट्रंप और उनकी पत्नी ने ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी और कुरान की आयतों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान दोनों ने ताजमहल पर मौजूद डायना टेबल पर बैठकर तस्वीर भी खिंचवाई.

जूनियर ट्रंप ने गाइड से ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी और कुरान की आयतों के बारे में जानकारी ली. साथ ही उन्होंने शाहजहां को कैदी बनाए जाने की कहानी और डायना सीट के बारे में भी पूछा. ताजमहल के अंदर प्रवेश करते ही इस कपल ने सबसे पहले अपने पर्सनल फोन से फोटो खींची और रॉयल गेट से जैसे ही एंट्री की, उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को निहारते हुए रॉयल गेट पर भी फोटो खिंचवाई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जूनियर ट्रंप ने ताजमहल का दीदार करते समय इसके इतिहास के बारे में गाइड से हर बारीकी की जानकारी ली. यह डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का भारत का दूसरा दौरा है, इससे पहले फरवरी 2018 में वह दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता गए थे, लेकिन तब आगरा में ताजमहल नहीं गए थे. इस बार उनके साथ 40 देशों से 126 खास मेहमान भी भारत आए हैं.

जूनियर ट्रम्प ताजमहल का दीदार करने के बाद राजस्थान के उदयपुर जाएंगे, जहां एक भारतीय-अमेरिकी जोड़े की शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होंगे. 21 और 22 नवंबर को झील पिचोला के बीच बने जग मंदिर पैलेस में यह भव्य विवाह समारोह आयोजित होगा. यह स्थान अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए देश-विदेश में मशहूर है. इस विवाह में भारतीय राजनेता और फिल्मी सितारे भी शामिल होने की संभावना है. उदयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की टीम पहले ही वहां पहुंच चुकी है.