पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला, रिश्तेदार से अवैध संबंध का था शक

0
पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला, रिश्तेदार से अवैध संबंध का था शक


Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में तीन दोस्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में धर्मेंद्र हत्याकांड में तीन दोस्त गिरफ्तार. पुलिस ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र से किया गिरफ्तार. धर्मेंद्र की गैर इरादतन हत्या में शामिल थे दोस्त. ट्रैक्टर से धक्का देने की वजह धर्मेंद्र की चली गई थी जान. मृतक धर्मेंद्र की पत्नी ने चार दोस्तों पर दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा. 16 नवंबर को धर्मेंद्र की गई गई थी गैर इरादतन हत्या. पट्टी कोतवाली के चरैया गांव का था मामला.

Bareilly News: बरेली में हेलीकॉप्टर ध्रुव ने भरी उड़ान
बरेली जिले में चौथे दिन एयर फोर्स एएलएच हेलीकॉप्टर ध्रुव ने उड़ान भरी. सोमवार को हेलीकॉप्टर में खराबी आई थी. हेलीकॉप्टर की सरसों के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. चार दिन से लगातार एयर फोर्स के इंजीनियर ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत एयर फोर्स के चार जवान सवार थे. तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को खेतों में उतरा गया था. थाना मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर गांव का मामला.

Unnao News: उन्नाव में पति ने पत्नी को फावड़े से काटा
उन्नाव जिले में अवैध संबंधो के शक मे पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला. गले पर ताबड़तोड़ हमले कर पति ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम. पति ने पत्नी की हत्या कर शव खेत मे फेंका. आरोपी पति ने खुद पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया. रिश्तेदार से पत्नी के अवैध संबंधों का शक था. पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच. मृतका के परिजनों ने अचलगंज थाना में किया हंगामा. अचलगंज थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर गांव की घटना.

Hardoi News: हरदोई में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या
हरदोई जिले में प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या. दोनों ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना.

Etah News: एटा में बीच-बचाव करना दुकानदार को पड़ा भारी
एटा जिले में दो पक्षों में हो रही मारपीट में बीच बचाव कराना दुकानदार को पड़ा भारी. शराब के नशे में व्यक्ति ने कांच की बोतल से दुकानदार पर किया हमला. लहूलुहान अवस्था में मौके पर दौड़े परिजनों ने कराया अधेड दुकानदार को मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती. मारपीट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. घायल मनोज कुमार निवासी पुरानी बस्ती अपनी परचूनी की दुकान पर बैठे थे. दुकान के समीप दो पक्षों में हो रही थी मारपीट. बचाने पर युवक ने कांच की बोतल से किया हमला.

Bulandshehar News: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा
बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद में बेकाबू ट्रक द्वारा मिनी बस हिट किये जाने पर बड़ा हादसा. भीषण हादसे में ट्रक, मिनी बस और फॉर्च्यूनर कार नेशनल हाईवे 34 पर पलटे. बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के करीबी प्रदीप ठाकुर के बाउंसर की मौत, 30 लोग बताये जा रहे घायल. सूचना पर एसपी सिटी समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से वाहनों को साइड करके यातायात सुचारू किया गया, घायलों का इलाज जारी. थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 पर बिलसुरी के पास हुआ हादसा.

Etah News: एटा में सड़क हादसा
एटा जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत,युवक गंभीर रूप से घायल. दवा लेकर घर लौट रहे अनूप कुमार पुत्र ईश्वर दयाल, निवासी रघुपुरा, तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से मां सहित सड़क किनारे गिरकर हुए घायल. स्थानीय लोगों की मदद से अनूप को एम्बुलेंस द्वारा अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर. टक्कर मारने वाला अपाचे सवार हादसे के बाद मौके से हुये फरार. अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकबरपुर कोट मोड़ के पास हुआ हादसा.

Etah News: एटा में शराब कारोबारियों पर बड़ा एक्शन
एटा जिले में अवागढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर की बड़ी कार्रवाई. कोर्ट के आदेश पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब कराई नष्ट. तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह की मौजूदगी में अवागढ़ पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब को किया नष्ट. 238 लीटर अवैध शराब की गई विनष्ट. बाज़ार कीमत बताई जा रही है करीब ₹71,400. अलग-अलग अभियोगों से संबंधित थी शराब. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में दिया गया अभियान को अंजाम. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप का माहौल,आम जनता ने की इस कदम की सराहना.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पानी की लाइन फटी
शाहजहांपुर शहर में नगर निगम की भारी लापरवाही. सड़क पर खुदाई के दौरान पानी की लाइन फटी. सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान पानी की लाइन फटी. पिछले 30 घंटे से घरों में पानी की सप्लाई बंद. करीब 3 लाख लोग नगर निगम की लापरवाही का शिकार. शहर में लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं. शाहजहांपुर नगर निगम का मामला.

Mulayam Singh Birth Anniversary: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विशाल दंगल
नेता जी मुलायम सिंह की जयंती पर हो रहा है विशाल दंगल का आयोजन. सपा प्रमुख अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल. कल दोपहर 1:30 बजे बिजनौर ग्राम बंथरा में होने वाले दंगल में शामिल होंगे अखिलेश यादव.

Agra News: भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं का हल्ला बोल
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पर छात्र नेताओं का हल्ला बोल. छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप. रिश्वत लेकर विश्वविद्यालय पर डिबार कॉलेजों को सेंटर बनाने का आरोप. छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर की तालाबंदी. विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाज़ी.

Chitrakoot News: चित्रकूट में महिला से रेप करने वाले तांत्रिक को सजा
चित्रकूट जिले में झाड़फूंक के बहाने सजातीय महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी तांत्रिक को हुई सजा. FTC कोर्ट ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष का कारावास और 17 हजार का अर्थदंड लगा सुनाई सजा. पेट दर्द होने की समस्या लेकर तांत्रिक के पास झाड़ फूंक कराने गई थी पीड़ित महिला. 27 मई 2021 को आरोपी तांत्रिक ने दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम. पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा.

सीतापुर में पुलिस की गाड़ी खाई में गिरी
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में डायल 112 गाड़ी खाई में गिरी. अनियंत्रित होकर खाई में पलटी डायल 112 गाड़ी.सूचना पर जाते समय हुआ हादसा. बताया जा रहा है कि गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है. गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे. सदरपुर थाना क्षेत्र में सोहलिया घाट के पास हुआ हादसा.

Mau News: सपा विधायक सुधाकर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार
मऊ के दोहरीघाट घाघरा नदी के तट पर मुक्तिधाम पर सपा के विधायक सुधाकर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार. सुधाकर सिंह के बेटे ने दी मुखाग्नि

प्रयागराज में छात्र की संदिग्ध मौत
प्रयागराज जिले में ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. दसवीं के छात्र शिवम यादव की अचानक स्कूल में बिगड़ी तबीयत. स्कूल के बगल स्थित सार्वजनिक राम कथा पार्क में स्पोर्ट चल रहा था. दोपहर लगभग 1:30 बजे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. शिक्षक पहले उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए. उसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अमेठी में डीएम ने बीएलओ को किया निलंबित
अमेठी जिले में SIR अभियान की जमीनी हक़ीक़त से रुबरु हुए डीएम. DM ने SIR में लापरवाही करने पर BLO को किया निलंबित. अचानक गांव पहुंचकर डीएम ने किया सत्यापन. रामदैपुर छावनी व जंगल रामनगर गांव का किए स्थलीय निरीक्षण. ग्रामीणों से गणना प्रपत्र मिलने की जानकारी ली.

संभल में अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर
संभल में सरकारी जमीन पर कब्जे कर बनाए गए अवैध मकानों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी. तहसील प्रशासन ने अवैध मकानों पर लगाए निशान. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत के एक्शन शुरु. संभल के गांव हसनपुर मुंजब्ता का मामला.

Sonbhadra News: सोनभद्र में डाक कर्मी गिरफ्तार
सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई. पुलिस ने एक डाक कर्मी को विभाग के रुपए गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 1,69,387 रुपए बरामद किया गया है. आरोपी द्वारा रुपए गबन कर लूट का ड्रामा रचने का आरोप है. पुलिस की जांच में खुली पोल. योजनाबद्ध तरीके से धनराशि गबन कर खुद ही बनाया फर्जी लूट का प्लान. रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा.

Sitapur News: सीतापुर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन
सीतापुर जिले में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर. DM के निर्देश पर महमूदाबाद नगर पालिका ने चलाया बुलडोजर. बस स्टॉप, सब्जी मंडी, रामकुंड चौराहे पर चला बुलडोजर. सड़क किनारे अतिक्रमण से ट्रैफिक संचालन के हो रही थी समस्या. EO नीलम चौधरी की मौजूदगी में चला अभियान. महमूदाबाद नगर पालिका ने की कार्रवाई.

Prayagraj News: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा
प्रयागराज जिले में यमुनानगर जोन के नैनी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा. इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप ट्रक ने महिला को रौंदा. महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत. दुर्घटना के बाद चालक मौके से हुआ फरार. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Sultanpur News: सुल्तानपुर में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अटैक
सुल्तानपुर जिले में वारंटी अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला. अयोध्या के दो दरोगा समेत एक सिपाही हुए घायल. वारंटी व परिजनों ने दरोगा सर्विस रिवॉल्वर छीन कर मोके से फरार. पुलिस की तरफ से 5 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम दे रही दबिश. पूरा मामला थाना हलियापुर क्षेत्र के लाला के पुरवा मजरा डोभीयरा गांव का है.

Amroha News: अमरोहा में दबंगों के हौसले बुलंद
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दबंगों के हौसले बुलंद. परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा. पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप. कोतवाली मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव ढींगरा का मामला.

Sitapur News: सीतापुर में फर्जी धमकी देने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में फर्जी सूचना देने वाले युवक अमानुलह को जीआरपी ने किया गिरफ्तार. जीआरपी स्टेशन पर धमाका होने की डायल 112 पर दी थी सूचना. जीआरपी पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल किया बरामद. पहले भी कई बार दे चुका है फर्जी सूचना. शहर कोतवाली के मिरदही टोला का रहने वाला है आरोपी युवक. बुधवार को आरोपी अमानुलह ने दी थी फर्जी सूचना. जीआरपी ने रेलवे एक्ट में दर्ज किया मुकदमा.

Mahoba News: महोबा जाएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कल पहुंचेंगे महोबा. एएसपी व एडीएम ने उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण. पुलिस अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश. महोबा के चरखारी में भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी के घर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम.

Badaun News: बदायूं में मंदिर में तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ब्रह्मदेव बाबा मंदिर में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़. भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए बिल्सी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. मंदिर में तोड़फोड़ के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष. बिल्सी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी की घटना.

Ayodhya News: अयोध्या में ध्वजारोहण के लिए कलश पूजन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए हुआ कलश पूजन. सरयू के तरफ से 551 महिलाओं ने पूजित कलश सर को लेकर तय की रामलाल के दरबार तक की यात्रा. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से वैदिक विद्वानों की मौजूदगी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ. कल से वेद की ऋचाओं के पारायण के साथ राम रक्षा स्त्रोत और रामाराचक का होगा पाठ भगवान के सामने होगा नया पाठ. 25 नवंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा है मुख्य यजमान. विवाह पंचमी को होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रधानमंत्री होंगे मुख्य अतिथि.

Pilibhit News: पीलीभीत में ब्लाक प्रमुख के निलंबन के आदेश पर रोक
हाई कोर्ट ने ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा के निलंबन आदेश रोका. मरौरी ब्लाक प्रमुख को कोर्ट से मिली बड़ी राहत. बीते दिनों bjp विधायक स्वामी प्रवक्ता और महिला ब्लाक प्रमुख में हुई तीखी नोकझोंक के बाद mla ने लगाए थे भ्र्ष्टाचार के आरोप. Mla की शिकायत के बाद ब्लाक प्रमुख के वित्तीय अधिकारों को सीज कर किया गया था निलंबन. अब हाई कोर्ट में अपील के बाद सभ्यता देवी वर्मा को मिली राहत.

Sambhal News: संभल में संदिग्ध अवैध अस्पताल का संचालन
संभल जिले में मेडिकल स्ट़ोर की ओट में संदिग्ध अवैध अस्पताल का संचालन. मेडिकल स्टोर के बराबर कमरे में मिले तीन बेड. सिटी मजिस्ट्रेट ने बेड हटवा कर अस्पताल न चलाने की दी. हिदायत,संभल के मौहम्मदपुर टांडा का मामला.

Agra News: आगरा में सपाइयों ने किया विरोध
आगरा जिले में एक नामी चैनल की मैगजीन का सपाइयों ने किया विरोध. पूर्व रक्षामंत्री स्व मुलायम सिंह की तस्वीर को आपत्तिजनक तरह किया प्रकाशित. आगरा में सपा छात्रसभा ने जलाईं प्रतियां. समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं द्वारा मैगजीन नहीं पढ़ने का लिया संकल्प. मैगजीन के कर्मचारियों को भाजपा की बताया गोदी मीडिया.

Mahoba News: महोबा में पानी के टैंक में बच्चे की डूबकर मौत
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में घर के बाहर खेल रहे 06 बर्षीय मासूम बच्चे की पानी के टैंक में डूबकर मौत. सुबह 10 बजे से लापता बच्चे का 5 घँटे बाद मिला बच्चे का शव. परिजनों ने बच्चे के लापता होने की पुलिस को दी थी सूचना. मासूम बच्चे वरुण की मौत को लेकर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल. कबरई थाना क्षेत्र के इंद्रानगर मुहल्ले की घटना.

Hapur News: चोरी की बाइक फेसबुक पर बेचने वाला चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बाइक चोरी कर फ़ेसबुक पर बेचने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. डेढ़ महीने में चोरी कर डाली 30 बाइक. युवक के पास से 1 R15, 3 बुलेट सहित 12 बाइक बरामद. शातिर चोर सोनू ने ज्यादातर बाइक पंजाब में बेची. धौलाना पुलिस ने की गिरफ्तारी.

Bulandshehar News: बुलंदशहर में 7 आरोपियों को आजीवन कारावास
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित इदरीश हत्याकांड 7 आरोपियों को आजीवन कारावास. 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड. 15 जुलाई 2022 को खुर्जा में मस्जिद में घुसकर हुई थी इदरीश की हत्या. पुलिस की सजग पैरवी और लोगों के बयानों के आधार पर एडीजे प्रथम कोर्ट की जज प्रीति श्रीवास्तव ने सुनाया फैसला. मृतक इदरीश के बेटे इरफान ने दर्ज कराया था पिता की हत्या का मुकदमा. नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर. कोर्ट दो आरोपियों को मिला संदेह का लाभ. दो आरोपित बरी. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के शेखपेन मस्जिद का मामला.

Sambhal News: संभल में सरकारी जमीन पर कब्जे पर कार्रवाई शुरू
संभल जिले के नब्बै बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे में कार्यवाही शुरु. ट्रैक्टर ने नष्ट की सरकारी जमीन पर बोई गई आलू की फसल. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अवैध कब्जे की शिकायत के बाद शुरु हुई कार्यवाही. संभल के गांव हसनपुर मुंजब्ता का मामला.

सहारनपुर में 7 लाख रुपये की लूट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े 7 लाख रूपयों की लूट की वारदात को दिया अंजाम. चोकर व्यापारी से दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट. हथियारों के बल पर 3 बदमाशों ने की लूट. गोदाम पर लेबर को बंद कर लूट की गई. पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे. थाना जनकपुरी क्षेत्र की घटना.

Barabanki News: सिंचाई विभाग की अनदेखी, अधिकारियों की मिलीभगत से खनन माफिया सरकारी नहरों को कर रहे बर्बाद

बाराबंकी में सिंचाई विभाग के नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर खनन माफिया सरकारी नहरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नहरों पर पड़े कबाड़ जैसी सिल्ट की नीलामी तो हुई, लेकिन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से माफिया नहरों से लगातार मिट्टी निकालकर नहरों का अस्तित्व ही खत्म करने पर तुले हैं। हैरानी की बात है कि यह सब जेई की मौजूदगी में हो रहा है और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अधिकारियों और खनन माफियाओं की इस मनमानी का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है, जो सिंचाई की समस्या से बेहद परेशान हैं। पूरा मामला देवा थाना क्षेत्र के पटना माइनर का है, जहाँ नहरें पूरी तरह माफियाओं के निशाने पर हैं।

Agra News: ताजमहल देखने आज आगरा पहुंचेंगे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप आज दोपहर करीब 2:30 बजे आगरा पहुंचेंगे. अपने परिवार के साथ वे ताजमहल का दीदार करेंगे. उनकी आगरा यात्रा को लेकर 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, होटल अमर विलास से ताजमहल तक हाई अलर्ट, मेटल डिटेक्टर और ड्रोन कैमरों से निगरानी जैसे कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. खास बात यह है कि वही गाइड, जिसने पहले डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल घुमाया था, वही अब जूनियर ट्रंप को भी ताज दिखाएगा.

Bareilly News: मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया

यूपी के बरेली में लव जिहाद का सनसनीखेज आरोप लगा है. शोएब अब्बासी ने पवन बनकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगा है. इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई. 1 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है. शादी से पहले लड़की शोएब अब्बासी के घर पहुंचने पर बड़ा खुलासा हुआ है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि पवन का असली नाम शोएब अब्बासी है. शोएब पहले से शादीशुदा है. पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की. थाना बारादरी इलाके का मामला है.

Kanpur News: प्रधान के बेटे ने छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी दी

कानपुर में पूर्व प्रधान के बेटे ने 12वीं की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी दी. छात्रा का आरोप है कि युवक उसके साथ 1 साल से छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट कर रहा था. स्कूल जाते समय हाथ पकड़ा और जबरन शादी करने का दबाव बनाया. छात्रा द्वारा मना करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी. युवक की धमकी से डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया. युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों और छात्रा की शिकायत पर युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला बताया जा रहा है.

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन

यूपी के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया. अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Azam Khan News: आजम खान मऔर बेटे अब्दुल्ला को कैदी नंबर आवंटित 

रामपुर में दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की कैद और 50–50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों को जिला कारागार में बंद कर दिया गया, जहां आजम खान को कैदी नंबर 425 और अब्दुल्ला आजम को कैदी नंबर 426 आवंटित किया गया है. दोनों को बैरक नंबर 1-में रखा गया है, जहां अन्य बंदी भी मौजूद हैं.

Ghazipur News: गाज़ीपुर में पुलिस–गौ तस्कर मुठभेड़: छह गिरफ्तार, दो घायल

गाज़ीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस टीम और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए, जबकि कुल छह गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से हथियार, बाइक और दो पिकअप में लदे छह गौवंश भी बरामद किए गए.

Lucknow News: 5 माह की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी की फांसी की सज़ा हाईकोर्ट ने बदली उम्रकैद में

लखनऊ में पांच माह की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी प्रेमचंद उर्फ पप्पू दीक्षित को सेशन कोर्ट द्वारा दी गई मृत्युदंड की सज़ा को हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोषी को पूरी उम्र जेल में ही रहना होगा और किसी भी प्रकार की रिहाई या छूट का लाभ नहीं मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *