‘इस दिन भारत बन जाएगा हिंदू राष्ट्र…’, राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले वायरल हुआ वेदांती का पुराना ऑडियो
Last Updated:
Ayodhya News: यह वायरल ऑडियो दिल्ली के रामलीला मैदान का बताया जा रहा. यह ऑडियो वर्ष 1990 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान हुए दिल्ली में रामलीला मैदान में भाषण है जिसमें वेदांती कहते सुने जाते हैं कि “जिस दिन राम मंदिर के शिखर पर विजय ध्वज लहराएगा, उसी दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा”.
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर पर विजय ध्वज की स्थापना होने जा रही है. लेकिन ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले राम मंदिर आंदोलन के अगुआ कहे जाने वाले और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का एक पुराना ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल ऑडियो दिल्ली के रामलीला मैदान का बताया जा रहा. यह ऑडियो वर्ष 1990 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान हुए दिल्ली में रामलीला मैदान में भाषण है जिसमें वेदांती कहते सुने जाते हैं कि “जिस दिन राम मंदिर के शिखर पर विजय ध्वज लहराएगा, उसी दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा”.
अब अयोध्या में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होने जा रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग का ध्वजा स्थापित करेंगे. इसके बाद रामविलास दास वेदांती का यह ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. ध्वजारोहण कार्यक्रम के ठीक पहले वेदांती के इस ऑडियो की पृष्ठभूमि, मंदिर आंदोलन की यादों और वर्तमान परिस्थितियों को ताज भी कर रहा है. अब इस पूरे मामले पर डॉ रामविलास दास वेदांती ने न्यूज़ 18 से खुलकर बातें कीं उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को रामलला के महल पर फहराया जाने वाला विजय ध्वज उनके जीवन का “अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक क्षण” होगा.
राम मंदिर आंदोलन के अगुआ डॉक्टर रामविलास दास वेदांती ने बताया कि यह घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था जब राष्ट्रीय स्वयं संघ की स्थापना डॉक्टर हेगड़े ने किया था अभी से हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी इसके बाद देश के कई महान महापुरुषों ने इस बात की घोषणा भी की थी उन सभी की घोषणा को सुनने के बाद हमने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1990 में जब धर्म संसद हुआ था तब हमने भी यह घोषणा किया था कि जिस दिन अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा और मंदिर के शिखर पर जिस दिन भगवा ध्वज लहरा दिया जाएगा उस दिन भारत के संविधान में हिंदू राष्ट्र की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी
अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा आखिर कौन है डॉक्टर रामविलास दास वेदांती तो चलिए बताते हैं डॉ. वेदांती विख्यात संत, रामानंदी परंपरा के प्रमुख दार्शनिक, विहिप से जुड़े वरिष्ठ नेता और अयोध्या आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं वे लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने कई बार खुलकर राम मंदिर निर्माण के समर्थन में आवाज उठाई. और अब एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 25 नवंबर को जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भागवा ध्वजा स्थापित करेंगे तो देश हिंदू राष्ट्र के प्रति अग्रसर होगा संविधान में हिंदू राष्ट्र की शुरुआत होगी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें