कन्नौज में बिजली बिल के बकायेदारों की निकली लॉटरी, 1 दिसंबर से मिलेगा नए साल का तोहफा, जानें पूरी स्कीम
Last Updated:
Kannauj News : शहर हो या गांव, बिजली की खपत हर जगह बढ़ गई है. खपत के साथ बिजली बिल भी बढ़ रहा है, जिसे चुकाना कई परिवारों के लिए चुनौती है. कइयों ने तो सालों से बिल ही नहीं चुकाया. ऐसे में उनके घर लाखों का बकाया चुकाने की नोटिस पहुंचने लगी है. ऐसे लोगों के लिए बिजली विभाग राहत लेकर आया है.
कन्नौज. यूपी के कन्नौज जिले के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को इस बार दिसंबर राहत भरा साबित होने वाला है. बिजली विभाग उपभोक्ताओं के लिए ऐसी योजना लेकर आया है, जो पहली बार लागू होगी. विभाग ने बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए “विद्युत बिल बकायेदार योजना” शुरू करने का फैसला किया है. यह योजना 1 दिसंबर से लागू होगी, जिसमें उपभोक्ताओं को बकाया बिल चुकाने पर भारी छूट मिलने जा रही है. अब तक बकाएदारों को केवल अधिभार (ब्याज) में ही राहत मिलती थी, लेकिन इस बार विभाग ने पहली बार बकाया बिल के मूलधन पर भी छूट देने का निर्णय लिया है. योजना के तहत बकाया राशि के मूलधन पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. इससे जिले के हजारों ऐसे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से आर्थिक समस्या के चलते बिल जमा नहीं कर पाए थे.
कितनी छूट
विभाग के अनुसार, यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है जिन्होंने मार्च 2025 के बाद से बिल जमा नहीं किया है, या जिन्होंने कई वर्षों से बिल जमा ही नहीं किया है. योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, ताकि हर वर्ग का उपभोक्ता छूट का लाभ समय से उठा सके. पहला चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा. इस अवधि में बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को मूलधन पर 25% छूट मिलेगी. इस योजना के तहत अधिकतम छूट वाला चरण है, इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में बिल अवश्य जमा करें. दूसरा चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें उपभोक्ताओं को 20% छूट मिलेगी. तीसरा चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा, इसमें छूट घटकर 15% रह जाएगी.
इनकी निकली लॉटरी
कन्नौज बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदे का सौदा है, जो लंबे समय से बकाया बिल जमा न कर पाने की वजह से परेशान थे. छूट के साथ ब्याज माफी भी जारी रहेगी, जिससे भुगतान राशि काफी कम हो जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में बिल जमा कर इस विशेष योजना का लाभ जरूर उठाएं.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें