आज यात्रा पर जाना खतरनाक, लेकिन पूरे होंगे अटके काम, वृषभ राशि की किस्मत खोलेगा ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 November 2025 : वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है. ज्येष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा गुरु के राशि धनु में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि को आज अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आप यात्रा को टाल दें. आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
इससे होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वो यदि किसी नए डील को फाइनल करते हैं तो इससे अच्छा मुनाफा होगा. आज आप उधार माल बेचने से बचें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा करेंगे. आज आपको बॉस का सहयोग मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करें. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. आज आपको अपने पार्टनर से अचानक कोई तोहफा मिल सकता है.
लगेगा तनाव पर ब्रेक
जिन दो पार्टनर के बीच रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा है, आज उस पर भी ब्रेक लगेगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाएं और किसी जरूरतमंद को काला कम्बल दान करें. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें