7 फेरे के बाद दुल्हन का बिगड़ा मूड़, कहा- चारपाई पर बैठिए… दूल्हे ने दिखाई टशन, तो नहीं गई साथ

0
7 फेरे के बाद दुल्हन का बिगड़ा मूड़, कहा- चारपाई पर बैठिए… दूल्हे ने दिखाई टशन, तो नहीं गई साथ


Last Updated:

UP Latest News: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई शादियों के हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं. आपने ज्यादातर शादियों के बारे में सुना होगा जिसमें दुल्हन, दुल्हे से अचानक शादी करने से इनकार कर देती है. ऐसा ही कुछ फर्रुखाबाद की शादी में हुआ.

दुल्हन ने शादी से किया इनकार.

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां एक घरवाले अपनी लड़की के लिए लड़का ढूंढ रहे थे. तभी एक रिश्ता पता चला. दोनों परिवारों ने सबकुछ तय कर लिया. फिर शादी की तैयारियां होने लगीं. एक दिन शादी का दिन आ गया. सबकुछ सही जा रहा था. हर कोई खुश था. हंसी खुशी बैंड-बाजे के साथ बारात आई. जोर-शोर से बारात का स्वागत भी हुआ. एक तरफ लोग खाना खा रहे थे तो दूसरी तरफ दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को निहार रहे थे. वरमाला की रस्म भी हो गई. उसके बाद भांवरें भी पड़ गईं. मगर, उसके बाद आई कलेवा की रस्म. जब दूल्हे से कहा गया की चारपाई पर बैठ जाओ तो वो कुर्सी पर जा बैठा. फिर मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से ही मना कर दिया. बेचारा दूल्हा रोता रहा, समझाता रहा. मगर, दुल्हन के घरवालों ने एक न सुनी. आइए जानते हैं पूरा मामला…

मामला फर्रुखाबाद के नवाबगंज का है. उसकी शादी अलीगंज के एक गांव में रहने वाले शख्स से तय हुई. इस शादी से सभी लोग काफी खुश थे. दुल्हा-दुल्हन दोनों ने एक दूसरे को तस्वीर देखकर पसंद किया था. परिवार की सलाह से दोनों की शादी धूमधाम से होना तय हुई. दोनों घर के सदस्य समय पर शादी स्थल पहुंचे. पंडित ने शादी की रस्में शुरू कीं. शादी में दोनों घरों के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे. लड़का-लड़की को आपस में प्यार से बात करते देख हर कोई खुश था. शादी की ज्यादातर रस्में पूरी हो गई थी. यहां तक कि सात फेरे भी हो चुके थे.

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कलेवा की रस्म के लिए लड़का-लड़की को बुलाया तो बवाल हो गया. दरअसल, कलेवा के दौरान दूल्हा चारपाई पर न बैठकर कुर्सी पर बैठ गया. दुल्हन की मामी ने चारपाई पर बैठने की जिद की लेकिन, दूल्हा नहीं बैठ सका. इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. यह सुन वहां मौजूद हर आदमी के पसीने छूट गए और सभी सोचने लगे कि अब तक तो सब कुछ ठीक था, दोनों खुश थे, अचानक ऐसा क्या हो गया जिस वजह से लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. जब परिजनों ने लड़की से शादी से इनकार करने की वजह पूछी तो लड़की ने बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है, इसलिए शादी से इनकार किया.

दरअसल, दूल्हा दिव्यांग था. मगर, उसके पिता लगातार कह रहे थे कि उनके बेटे के कूल्हे में चोट लगी है. इस वजह से वह चारपाई पर नहीं बैठ पाएगा. इसी बात को लेकर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी हो गई. गेस्ट हाउस से कन्या पक्ष सारा सामान लेकर अपने घर चला गया. परिजनों के साथ ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया.

इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे. काफी समझाने पर भी दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई. इस दौरान दूल्हा रोता रहा. समझौते के बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष का जेवर वापस कर दिया. इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया. थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई. मगर, बेचारे दूल्हे के सारे अरमान चकनाचूर हो गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

7 फेरे के बाद दुल्हन का बिगड़ा मूड़, कहा- चारपाई पर बैठिए… फिर नहीं हुई शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *