रेलवे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी, तीसरे प्रयास में 22वीं रैंक लाकर बनीं IAS, जानें कितने घंटे की पढ़ाई
Last Updated:
IAS Riya Saini Success Story : जॉब के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आसान नहीं होती. लेकिन 2024 बैच की आईएएस रिया सैनी ने अपनी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट से इसे क्रैक किया. वह इस दौरान रेलवे में जॉब भी कर रही थीं. आइए जानते हैं मुजफ्फरपुर की बेटी ने किस तरह कामयाबी हासिल की.
IAS Riya Saini Success Story : आईएएस रिया सैनी यूपी के मुजफ्फरपुर जिले के टांडा गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 22वीं रैंक लाकर आईएएस का पद हासिल किया. यह उनका तीसरा प्रयास था.

यूपीएससी के फर्स्ट अटेम्पट में रिया का चयन भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के लिए हुआ था. उनकी पोस्टिंग लखनऊ में हुई थी. लेकिन उन्हें आईएएस से कम कुछ मंजूर नहीं था. इस सपने को पूरा करने के लिए रिया ने कड़ी मेहनत की और साल 2024 में आईएएस बनीं.

रिया सैनी के पिता मुकेश कुमार सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में मुख्य इंजीनियर के पद पर तैनात हैं. उनकी मां प्रीति सैनी हाउसमेकर और छोटे भाई अनमोल राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिया ने बीटेक के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पर फोकस किया. यूपीएससी मेन्स एग्जाम में उनका सब्जेक्ट समाज शास्त्र था. वह कहती हैं कि मेरी सफलता का सबसे बड़ा राज यह है कि रोजाना सात-आठ घंटे पढ़ाई कर रही थी. मैंने समयबद्ध तरीके से अपनी योजना बनाई.

रिया ने यूपीएससी रिजल्ट आने के बाद लिखा था, तीन अटेम्प्ट, 2 इंटरव्यू और एक सर्विस के बाद पवित्र यूपीएससी पीडीएफ में 22वें सीरियल नंबर पर अपना नाम देखना सपने जैसा लगता है. जिससे मैं जागना नहीं चाहती.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, मैं UPSC का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी, ज़िंदगी के उन सभी सबक के लिए जिन्हें मैं अपनी मौत तक साथ ले जाना चाहती हूं. मैं अपने परिवार का बहुत एहसानमंद हूं, जो हर मुश्किल में मेरे साथ मज़बूत सहारे की तरह खड़े रहे हैं.