गोभी की इस वैरायटी ने बदली 12वीं पास किसान की किस्मत, गोंड से बिहार तक सप्लाई, उगाने का तरीका भी आसान
Last Updated:
Cabbage best variety : सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं. इस मौसम में किसान गोभी की खेती करना खूब पसंद करते हैं. ये मौसम गोभी उगाने के लिए मुफीद है. किसान भाई अगर सही वैरायटी का चयन करें तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं. गोंडा के प्रगतिशील किसान राम रंग मौर्य ने यही किया. इंटर तक की पढ़ाई के बाद उन्हें अपनी किस्मत खेती में आजमाई. आज वे अपने क्षेत्र के चर्चित किसान हैं.
Phool gobhi ki kheti/गोंडा. सर्दियों की दस्तक के साथ गोभी की खेती जोर पकड़ लेती है. इस मौसम में गोभी की खपत पीक पर रहती है. इसकी खेती ने कई किसानों की किस्मत बदली है. यूपी के गोंडा निवासी राम रंग मौर्य उन्हीं में से एक हैं. पहले वे परंपरागत खेती करते थे, लेकिन कम कमाई होने की वजह से उन्होंने उन्नत तरीके से गोभी (फूलगोभी) की खेती शुरू की. आज इसी खेती से वे सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत में प्रगतिशील किसान राम रंग मौर्य बताते हैं कि उन्होंने बाजार की मांग को देखते हुए जल्दी तैयार होने वाली और ज्यादा पैदावार देने वाली किस्में लगानी शुरू की. सबसे पहले उन्होंने खेत की मिट्टी को तैयार किया और उसमें गोबर खाद व जैविक उर्वरक मिलाए. इससे मिट्टी उपजाऊ बनी और फसल भी बेहतर हुई. इसके बाद नर्सरी तैयार की और 20–25 दिन बाद पौधों को खेत में रोपा. पौधों की देखभाल, नियमित सिंचाई और समय-समय पर जैविक दवाओं का प्रयोग किया.
कहां से सीखा
राम रंग मौर्य बताते हैं कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की. उसके बाद अपनी किस्मत खेती में आजमाई. इस समय आधे एकड़ में गोभी की खेती कर रहे हैं. उनके पिता भी गोभी की खेती करते थे, उन्हें से राम ने गोभी उगानी सीखी. राम रंग मौर्य बताते हैं कि पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन उसमें लागत अधिक थी और मुनाफा कम. फिर मैंने सोचा क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिसमें लागत कम लगे और मुनाफा अधिक हो. मैंने गोभी उगाने के बारे में सोचा. राम ने विजेता वैरायटी की गोभी लगा रखी है. ये वैरायटी काफी अच्छी होती है और इसमें फूल भी अच्छे आते हैं. पैदावार भी काफी है. बाजार में डिमांड भी खूब है.
कितनी कमाई
राम रंग मौर्य बताते हैं कि आधा एकड़ में 10 से 15 हजार रुपए की लागत आई है. इससे 2 महीने में 60 से 70 हजार रुपए की इनकम आराम से हो जाती है. राम बताते हैं कि हमारी गोभी की सप्लाई वजीरगंज मंडी, गोंडा मंडी, नवाबगंज मंडी और बिहार तक होती है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें