बाजार से खरीदना छोड़िए, इन तरीकों से घर पर ही उगाएं ड्रैगन फ्रूट, एक साल में मिलने लगेंगे फल

0
बाजार से खरीदना छोड़िए, इन तरीकों से घर पर ही उगाएं ड्रैगन फ्रूट, एक साल में मिलने लगेंगे फल


Last Updated:

Dragon Fruit Cultivation at Home: ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसकी मांग बाजारों में हमेशा रहती है. ये स्वाद और रंग अच्छा होने के साथ-साथ खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. इसलिए लोग इसे काफी पसंद करते हैं. तो अगर आप भी इस टेस्टी फ्रूट को घर पर उगाना चाहते हैं तो आसानी उगा सकते हैं. बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. जानिए किन टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही आसानी से ड्रैगन फ्रूट उगा सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जो सीजन के तौर पर बाजार में नजर आता है और यह फल अन्य फलो से महंगा भी रहता है. हालांकि, अब इसे घर पर गमले या बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता है. जिससे आपको ताजे फल मिल सकेंगे और बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फल अपनी खासियत के लिए जाना जाता है और इसे कम जगह में भी आसानी से लगाया जा सकता है. घर पर ड्रैगन फ्रूट उगाने के कुछ आसान उपाय हैं, जिनकी मदद से कोई भी इसे अपने घर में उगा सकता है.

ड्रैगन फ्रूट

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया ड्रैगन फ्रूट ऐसा फल है जो हल्की गर्मी और ठंडी के मौसम में पाया जाता है और यह फल काफी महंगा रहता है. ऐसे में अब आप इस फल को अपने घर पर भी उगा सकते हैं. इसमें ना तो ज्यादा जगह की जरूरत है ना किसी तकनीक की आप एक छोटे से पॉट या फिर गमले में भी उगा सकते हैं. इसके अलावा घर की छत या फिर आंगन में ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगा सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लिए आपको 15 इंच व्यास वाले गमले की जरूरत होगी. ताकि इसकी जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. इससे बड़ा गमला भी आप इसे लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट पॉट में उगाने के लिए आप इस फल की कटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको करीब 12 इंच की हेल्दी कटिंग की जरूरत होगी. इसे आप मिट्टी में गड्डा करके लगा सकते हैं। कटिंग आपको 12 से 18 इंच तक ही लेनी है.

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट लगाने के लिए मिट्टी हल्की, रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए, क्योंकि यह कैक्टस परिवार का पौधा है और इसे ज़्यादा पानी पसंद नहीं है. आप साधारण मिट्टी, रेत और खाद का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट का पौधा एक बेल की तरह बढ़ता है, इसलिए इसे बढ़ने के लिए सहारे की ज़रूरत होती है. आप किसी मज़बूत लकड़ी की छड़ी, खंभे, या लोहे के स्ट्रक्चर का उपयोग कर सकते हैं और पौधे को उससे बांध सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के 12–14 महीनों बाद इसमें फूल आना शुरू हो जाते हैं. फूल सफेद और बड़े होते हैं, जिनसे कुछ ही समय में फल विकसित हो जाते हैं. फल का आकार अंडाकार होता है और पकने पर इसका रंग गुलाबी या लाल हो जाता है.

homeagriculture

बाजार से खरीदना छोड़िए, इन तरीकों से घर पर ही उगाएं ड्रैगन फ्रूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *