यूपी में अब बर्फीली हवाओं का अटैक, तेजी से गिरा तापमान, पड़ने वाली है भयंकर ठंड, जानें IMD का अपडेट

0
यूपी में अब बर्फीली हवाओं का अटैक, तेजी से गिरा तापमान, पड़ने वाली है भयंकर ठंड, जानें IMD का अपडेट


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में  ठंड अब बढ़ने लगी है. बर्फीली हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया है. रात के समय स्वेटर और शॉल में भी लोगों को राहत नहीं है. न्यूनतम तापमान भी लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दोपहर की धूप भी अब गुनगुनी लगने लगी है. इन सब के बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि दिसंबर की शुरुआत के साथ यूपी में तापमान और लुढ़क सकता है. इसके साथ ही कोहरे की चादर पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले सकती है.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में दिन की शुरुआत के साथ हल्का से मध्यम कोहरा कुछ जिलों में नजर आ सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा.
इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वानुमान है कि बुधवार को कानपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, आगरा, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, गोरखपुर और गाजीपुर में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हो सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.

लखनऊ में बढ़ेगी ठंड, नोएडा में दिखेगा कोहरा

यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी इसमें थोड़ी कमी आएगी. आज सुबह के समय लखनऊ में कोहरा भी नजर आ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से ही होगी. हालांकि दिन में मौसम सामान्य होगा और धूप खिली रहेगी. अनुमान है कि आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में हवाओं के बदले रूख के कारण ठंड बढ़ी है. हालांकि अगले 7 दिनों में यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रही तो आने वाले दिनों में यूपी में ठंड और बढ़ेगी और तापमान भी लुढ़केगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *