जादू-टोना या रेप…? यूपी में कब्रिस्तान से गायब हुई लाश, फिर मिली बिना कपड़ों के, जांच में जुटी पुलिस

0
जादू-टोना या रेप…? यूपी में कब्रिस्तान से गायब हुई लाश, फिर मिली बिना कपड़ों के, जांच में जुटी पुलिस


Last Updated:

शुक्रवार को मौत के बाद परिजनों ने खुद अपने हाथों से दफनाया था बेटी को. लेकिन मंगलवार की सुबह कब्र खुदी मिली और शव गायब हो गया. गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब लोगों ने देखा कि कब्र खाली है. जब लोगों ने शव को आसपास खोजा तो कुछ ही देर बाद, उसी किशोरी का शव खेत में नग्न हालत में बरामद हुआ.

लखीमपुर खीरी में कब्रिस्तान से गायब हुई लड़की की लाश. (सांकेतिक तस्वीर)

मनोज शर्मा/लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. एक मृतक किशोरी का शव कब्र से निकाल कर करीब 600 मीटर दूर खेत में नग्न अवस्था में मिला है. जिस किशोरी की चार दिन पहले बीमारी से मौत हुई थी. उसी का शव अब एक रहस्य बन गया है. पूरा मामला लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद का है, जहां कस्बे की रहने वाली किशोरी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी पर जिन्होंने उसके शव को कब्रिस्तान में विधि विधान से दफना दिया था. लेकिन चार दिन बाद उसका शव कब्र से गायब हो गया. जब परिजनों और ग्रामीणों ने मिल कर शव खोजबीन की तो कब्रिस्तान से दूरी महज 600 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ी मिली.

शुक्रवार को मौत के बाद परिजनों ने खुद अपने हाथों से दफनाया था बेटी को. लेकिन मंगलवार की सुबह कब्र खुदी मिली और शव गायब हो गया. गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब लोगों ने देखा कि कब्र खाली है. जब लोगों ने शव को आसपास खोजा तो कुछ ही देर बाद, उसी किशोरी का शव खेत में नग्न हालत में बरामद हुआ. थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार के मुताबिक, “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.”

एक ओर गांव के लोग भय और अफवाहों में हैं. लोगों को शक है कि मृतक किशोरी के शव को किसी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के लिए कब से निकाला होगा. दूसरी ओर पुलिस वैज्ञानिक जांच में जुटी है. क्या यह किसी तांत्रिक का काम है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा? सवाल कई हैं. जवाब अभी बाकी हैं.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जादू-टोना या रेप? UP में कब्रिस्तान से गायब हुई लाश, फिर मिली बिना कपड़ों के



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *