SIR 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा नाम, तो जानिए कैसे भरा जाएगा एसआईआर फॉर्म
Last Updated:
Azamgarh latest news : SIR फॉर्म भरने में कई तरह की कंफ्यूजन देखी जा रही है, पुरानी सूची के अनुसार नई जानकारी भरने से लेकर एड्रेस चेंज होने के कारण लोग इसे लेकर बेहद कंफ्यूज हैं ऐसे में अगर आप भी अपना एसआईआर फॉर्म भर रहे हैं तो भूल कर भी फॉर्म भरते वक्त गलत जानकारी न भरें.यहां जानिए SIR फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया.
आजमगढ़: देश भर में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) फॉर्म भरने की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है, हर गांव, शहर और मोहल्ले में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी (BLO) के द्वारा घर-घर जाकर यह फॉर्म भरा जा रहा है. हालांकि बावजूद इसके लोगों को अभी तक फॉर्म भरने में कई तरह की कंफ्यूजन देखी जा रही है, पुरानी सूची के अनुसार नई जानकारी भरने से लेकर एड्रेस चेंज होने के कारण लोग इसे लेकर बेहद कंफ्यूज हैं ऐसे में अगर आप भी अपना एसआईआर फॉर्म भर रहे हैं तो भूल कर भी फॉर्म भरते वक्त गलत जानकारी भरना आपके लिए भारी पड़ सकता है.
भूल कर भी न करें गलती
कुछ जगहों पर यह फॉर्म भरते वक्त लोगों के द्वारा कई बार जानकारियां गलत भर दी जा रही हैं या फिर किसी कॉलम को अधूरा छोड़ दिया जा रहा है जिसकी वजह से फार्म बार-बार वापस हो जाता है और पूरी प्रक्रिया बेहद जटिल और लंबी दिखाई देने लगती है ऐसे में आज हम आपको यह फॉर्म भरने की एक सरल प्रक्रिया बताएंगे जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से बिना किसी जटिलता या कन्फ्यूजन के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) फॉर्म को भर सकेंगे. लोकल 18 की टीम से बातचीत करते हुए BLO हरिकेश निषाद ने बताया कि इस फॉर्म को भरना बेहद सरल है इसमें मांगी गई सारी जानकारियां पढ़कर आसानी से भरी जा सकती हैं.
इस तरह से भरें फॉर्म
एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले फार्म के ऊपर कॉलम में मांगी गई सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से भरना है इसमें जन्मतिथि, आधार संख्या(वैकल्पिक), मोबाइल नंबर, मतदाता के पिता का नाम, पति या पत्नी का नाम इन सभी जानकारी को भरना जरूरी है. इसके बाद फार्म के निचले हिस्से में लेफ्ट और राइट में दो कॉलम बने हुए हैं. इसमें लेफ्ट कॉलम में उनके नाम भरे जाने हैं जो 2003 की मतदाता सूची में अंकित है, वही राइट साइड के कॉलम में उन मतदाताओं के नाम भरे जाने हैं जो 2003 की मतदाता सूची में मौजूद नहीं थे. इस कॉलम में मतदाता के माता-पिता दादा या दादी में से किसी एक व्यक्ति का विवरण भरा जाना है जो 2003 के मतदाता सूची में दर्ज होंगे.
बहुओं के लिए यह जानकारी है जरूरी
एसआईआर फॉर्म में सबसे अधिक समस्या वैवाहिक महिलाओं को हो रही है विवाहित महिलाओं के विवाह के पहले और बाद की डिटेल को भरने में सबसे अधिक समस्या देखने को मिल रही है ऐसे में BLO हरिकेश बताते हैं कि इस इस तरह की स्थिति में भी फार्म उसी अनुसार ही भरा जाना है यदि विवाह के पूर्व 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज होगा तो लेफ्ट का कॉलम भरा जाना है यदि मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज है तो राइट साइड का कॉलम भरा जाना है जिसमें माता-पिता, दादा या दादी में से किसी एक व्यक्ति की डिटेल जिनका विवरण 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध होगा वह भरा जाना है.