2027 में किसे बोल्ड करेंगे जयंत चौधरी,किस टीम के साथ खेलेंगे? क्रिकेट की भाषा में राजनीति की बात

0
2027 में किसे बोल्ड करेंगे जयंत चौधरी,किस टीम के साथ खेलेंगे? क्रिकेट की भाषा में राजनीति की बात


Last Updated:

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कौशल विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है. खिलाड़ियों और नए उद्ममियों के लिए नया अभियान चलाय गया है. खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वो पलायन न करें. आज मेरठ में छोटी सी शुरुआत हुई है. आईटीआई को भी अपग्रेड किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

मेरठः 2027 के विधानसभा चुनाव के सवालों पर रालोद मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने क्रिकेट की भाषा में जवाब दिया. जब उनसे सवाल किया गया कि चुनाव में किसे लेग स्पिन करके बोल्ड करेंगे तो उन्होंने कहा कि फिरकी आखिरी वक्त पर बताई जाती है. कभी कभी बाल फेंकते वक्त हाथ भी छिपाया जाता है. मेरठ पहुंचे रालोद मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मिशन दो हज़ार सत्ताइस को लेकर बड़ा बयान दिया.

‘समाजवादी पार्टी हताश हो चुकी है’
इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मैं किस टीम से खेल रहा हूं. सबको पता है. एनडीए की मज़बूत टीम है. वहीं एसआईआर को लेकर भी पूछे गए सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि सारी चीज़ों का पर्दाफाश हो गया है. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है उसपर विश्वास करें. एसआईआर पर सवाल उठाने पर सपा पर जयंत चौधरी खूब बरसे. उन्होंने कहा कि तो क्या चुनाव नहीं लड़ेगी समाजवादी पार्टी. उनकी बोली से लग रहा है कि वो हताश निराश हो चुके हैं.

स्पोर्ट्स एज से खेल की तस्वीर बदलने की कवायद
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कौशल विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है. खिलाड़ियों और नए उद्ममियों के लिए नया अभियान चलाय गया है. खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वो पलायन न करें. आज मेरठ में छोटी सी शुरुआत हुई है. आईटीआई को भी अपग्रेड किया जाएगा. गाौरतलब है कि जयंत चौधरी ने स्पोर्ट्स एज से खेलों की तस्वीर बदलने का प्लान बनाया है. गांव-गांव में बनेंगे स्टेडियम.

खेल और खिलाड़ियों के लिए मेगा प्लान
पश्चिमी यूपी की माटी की खूशबू खिलाड़ियों के लिए बेहद उपजाउ है और इसी को समझते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने खेलों की तस्वीर बदलने का बड़ा प्लान बना डाला है. स्पोट्स एज के जरिए जयंत गांव-गांव और शहर-शहर से खिलाड़ियों को तराशकर ओलंपिक तक ले जाने का सपना देख रहें है. मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोट्स स्टेडियम में जयंत चौधरी ने स्पोट्स एज यानि स्पोर्ट्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवपलमेंट फोर ग्रोथ एंड एक्सीलेंस का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं, खिलाड़ियों और तकनीकी शिक्षा को एक साथ जोड़ना है. जयंत चौधरी ने कहा कि ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि अभियान है.

मेरठ की स्पोर्स्ट इंडस्ट्री को 400000 करोड़ तक ले जाने का टारगेट
उन्होंने कहा कि मेरठ साकेत के आईटीआई को हब बनाया गया है और इससे तमाम जिले जोड़े जाएंगे. जयंत चौधरी ने 2035 तक मेरठ की स्पोट्स इंडस्ट्री को 40 हजार करोड़ तक ले जाने का भी लक्ष्य रखा है. केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, सांसद चंदन चौहान और सांसद डा. राजकुमार सांगवान की निधि से अगले तीन साल में 10 करोड़ रूपये स्पोर्ट्स पर खर्च करने की बात कही है, साथ ही पश्चिमी यूपी में सांई सेंटर खोले जाने के भी बड़े प्रयास शुरू कर दिए हैं.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

2027 में किसे बोल्ड करेंगे जयंत चौधरी? क्रिकेट की भाषा में राजनीति वाली बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *