Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आएंगे शादी के रिश्ते, शनि बिगाड़ेंगे मूड, ताबे का बर्तन बनाएगा काम

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आएंगे शादी के रिश्ते, शनि बिगाड़ेंगे मूड, ताबे का बर्तन बनाएगा काम


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 November 2025 : मेष राशि के जातकों पर आज मंगल और शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. शनि ग्रह थोड़ा बेचैन कर सकते हैं. व्यवसाय में घाटा भी हो सकता है. कोई नया काम करने से पहले सोच समझ लें. आवेग पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेचैनियों से घिरा रहेगा. ऊर्जा में थोड़ी सी कमी दिखाई देगी. व्यवसाय में मंदी का माहौल रहेगा. ऐसे में कुछ नया करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. लव लाइफ बेहतरीन रहेगी. कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है. आज अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. जहां आप आगे भी बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य थोड़ा सामान्य रहेगा. हालांकि, भारी भोजन करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा चिंता की बात नहीं रहेगी. आवेग पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें.

ऐसे बनेंगे बिगड़े काम

विन्ध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज मंगल और शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह आपके लिए विशेष लाभदायक रहेंगे. शनि ग्रह आपको थोड़ा बेचैन कर सकते हैं. व्यवसाय में थोड़ा मंडी का माहौल रहेगा. आज घाटा भी हो सकता है. ऐसे में कोई नया काम करने से पहले सोच समझ लें. वरना आर्थिक तौर पर नुकसान भी हो सकता है. कार्य क्षेत्र में कोई नया फैसला लेने से बचें. कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लें, जो आपके लिए नुकसान भरा हो. शनि के प्रभाव से गुस्सा अधिक आएगा. ऐसे में शांतिमन के साथ फैसला लें. विवादों से बचें और वाणी में मिठास रखें. इससे बिगड़ते हुए काम भी बन सकते हैं.

बना सकते हैं ये प्लान

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, सेहत सामान्य रहेगा. पेट से जुड़ी थोड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में भारी भोजन करने से बचें. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है. हालांकि, यह ज्यादा चिंता की बात नहीं रहेगी. आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए नए रिश्ते भी आ सकते हैं और उन पर बात भी आगे बढ़ सकती है. प्रेम में भरोसा बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करें. उन्हें नजरअंदाज करने से रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे.

ये करें उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का शुभ अंक 3 रहेगा और लाल और सफेद रंग आपके लिए शुभ फलदायक होंगे. तांबे के बर्तन में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें. हनुमान जी को लाल सिंदूर लगाएं और चने का भी भोग लगाएं. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का 11 या 108 बार जाप करें. शुभ फल मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आएंगे रिश्ते, शनि बिगाड़ेंगे मूड, ताबे का बर्तन बनाएगा काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *