ये 9 फूल सर्दियों की जान, महकेगा बगीचे से लेकर पूरा घर, जानें देखभाल का देसी तरीका
Last Updated:
Best flower for winter : सर्दियां आते ही बागीचे में फूल खिलना ठहर सा जाता है. लेकिन कुछ पौधे डटे रहते हैं. कितना भी कड़ा जाड़ा पड़े, इनमें फूल आएंगे. आज हम इन्हीं पौधों के बारे में जानेंगे. ये भी जानेंगे कि सर्दियों में अपने बागीचे की देखभाल कैसे की जाए ताकि कड़ाके की सर्दी में भी पौधों में कोई रोग न लगे.
सुल्तानपुर. सर्दी का मौसम चल रहा है. ऐसे में जहां धूप इंसानों को अच्छी लगती है. धूप का प्रभाव पेड़ पौधों और फूलों पर भी पड़ता है. सर्दी के मौसम में घर या बागीचे में लगाए पौधों की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है. सर्दी के मौसम में कौन-कौन से फूल आपके गार्डन को खूबसूरत बना सकते हैं, आइये जानते हैं. सुल्तानपुर के हार्टीकल्चर एक्सपर्ट डॉ. सीके त्रिपाठी बताते हैं कि सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा पाला से रहता है, जिसे झुलसा भी कहते हैं. इससे सब्जियों और फूलों के पौधों की पत्तियों में सूखापन आ जाता है. इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं, जैसे आप चूल्हे की राख को इकट्ठा कर लें और जब पाला अधिक पड़ने लगे तो आप राख को पौधों पर छिड़क दें. इससे पाले का प्रभाव पौधों पर कम हो जाता है. आप गार्डन पर पॉलिथीन भी चढ़ा सकते हैं. इससे भी पाले का प्रभाव कम होता है.
सिंचाई का रखें ध्यान
सर्दी के मौसम में पौधों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए पौधों की जड़ों में ज्यादा देर तक पानी न रुकने पाए, इसका विशेष ध्यान रखें. गार्डन के पौधों में हमें सुबह और शाम हल्की मात्रा में पानी देना चाहिए. पौधों में इस तरह से प्रबंध करें कि धूप कम से कम 6 से 8 घंटा लगे.
इन फूलों का जवाब नहीं
फूल विशेषज्ञ दिनेश सिंह बताते हैं कि ठंडी के मौसम में आप गेंदा, पिटूनिया, गुलाब, पैंसी और कैलेंडुला जैसे फूल लगा सकते हैं, क्योंकि ये फूल ठंड के मौसम में अच्छी तरह खिलते हैं. डेजी, कार्नेशन, डहलिया और वायोला भी सर्दी में उगने वाले लोकप्रिय फूल हैं, जो आपके बगीचे को रंगीन और खूबसूरत बना देंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें