मच्छर भगाए, दर्द मिटाए, एनर्जी भी बढ़ाए! मुरादाबाद के किसान ने तैयार किया कमाल का तेल
Last Updated:
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के किसान अब ऑर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में नए प्रयोग कर रहे हैं. मुरादाबाद के किसान विमल ने लेमनग्रास का ऑर्गेनिक तेल तैयार किया है, जो पेट की समस्याओं और कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करता है.
मुरादाबाद: आजकल किसान धीरे-धीरे ऑर्गेनिक चीजों की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में कई किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय तेल और ऑर्गेनिक उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. मुरादाबाद के किसान विमल ने इसी दिशा में एक नया कदम उठाया है और उन्होंने लेमनग्रास का ऑर्गेनिक तेल तैयार किया है.
विमल ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर लेमनग्रास की ऑर्गेनिक खेती की और फसल से तेल तैयार किया. यह तेल पेट की समस्याओं में सेवन करने पर लाभकारी होता है और दर्द निवारक गुण भी रखता है. उन्होंने इसे छोटी-छोटी पैकिंग में तैयार किया है ताकि इसे खाने में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. इसे चाय, सब्जी या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाकर भी खाया जा सकता है.
साफ सफाई के काम भी आता है तेल
केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि यह तेल घर के कामों में भी काम आता है. घर की सफाई में इसे इस्तेमाल करने पर मच्छर नहीं आते और पानी में दो बूंद डालकर नहाने से शरीर में ऊर्जा आती है. विमल ने बताया कि उन्होंने इसे ऑलराउंडर तेल के रूप में तैयार किया है. इसका इस्तेमाल नहाने, पोछा लगाने और खाने में किया जा सकता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें