Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज इश्क और इजहार का दौर, मिलेगा नया साथी, हनुमान जी काटेंगे संकट

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज इश्क और इजहार का दौर, मिलेगा नया साथी, हनुमान जी काटेंगे संकट


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 December 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज इस राशि के जातकों पर मंगल, चंद्र और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. ये सभी शुभ घड़ी के वाहक हैं. रात में ठंडी चीजों को खाने से बचें. कार्य क्षेत्र में भी आपको नए मौके मिलेंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातक आज 1 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को अपने कामों में खोए हुए नजर आ सकते हैं. व्यावसायिक कार्यों में आज पूरा दिन चला जाएगा, जहां आज धन लाभ की भी संभावना अधिक है. ऊर्जा, उत्साह और संवेदनशीलता से भरे हुए नजर आएंगे. ग्रहों का प्रभाव आपके संचार को और भी बेहतरीन बनाएगा, जिससे नए सौदे करते हुए आपको मदद मिलेगी. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके जीवन में मधुरता बनी रहेगी. सोशल मीडिया या ऐसे ही किसी माध्यम से जीवनसाथी मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, दिल और सांस स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है. ऐसे में बदलते मौसम में अपना विशेष ख्याल रखें और रात में ठंडी चीजों को खाने से बचें.

चंद्र और बुध का प्रभाव

मिर्जापुर स्थित विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के ऊपर मंगल, चंद्रमा और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह आपके लिए ऊर्जा और उत्साह के स्रोत बनेंगे. इससे आप पूरी लग्न और मेहनत के साथ अपने व्यवसाय और कार्यों को करते हुए नजर आएंगे. चंद्रमा आपको संवेदनशील और भावुक बनाएगा. बुध ग्रह आपके संचार में आपकी मदद करेगा. ऐसे में व्यवसाय से जुड़े हुए कार्यों को करने में आपको कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज का दिन धन लाभ के लिए अनुकूल है. सोच समझ कर कहीं इन्वेस्ट भी कर सकते हैं, जिससे आपको दीर्घकालीन मुनाफा होगा. आज कार्य क्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिलेंगे.

प्रेम में खोए नजर आएंगे आज

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज प्रेम संबंधों में इश्क और इजहार का दौर चलेगा. आज जिन लोगों की शादी नहीं हुई है या फिर प्रेमिका नहीं है, ऐसे लोगों को नई प्रेमिका मिल सकती है. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उनका किसी अच्छे व्यक्ति से संपर्क हो सकता है. जिसके बाद वह उसी में खोए हुए नजर आएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. खान-पान में संतुलन रखें. सुबह योग करें और शाम में सांस रोकने के लिए विशेष ध्यान करें.

जानें शुभ अंक और भाग्यांक

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज का शुभ अंक 1 और भाग्यांक 3 रहेगा. स्वर्णिम लाल रंग आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा. आज हनुमान जी को सिंदूर या लाल रंग से बने हुए प्रसाद का भोग लगाए. ओम नमः शिवाय का 11 या 121 बार जाप करें, इससे आपके संकट कटेंगे और भगवान की कृपा आपके ऊपर बरसेगी. धन लाभ भी होगा और आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि को आज इश्क और इजहार से मिलेगा नया साथी, हनुमान जी काटेंगे संकट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *