Aaj Ka Mesh Rashifal: बॉस होंगे खुश, पर रिश्तों में बचें टकराव से! जानें मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन?

0
Aaj Ka Mesh Rashifal: बॉस होंगे खुश, पर रिश्तों में बचें टकराव से! जानें मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन?


Aaj Ka Mesh Rashifal (मेष राशिफाल 3 दिसंबर 2025): मेष राशि के जातकों के अंदर आज धैर्य की कमी हो सकती है. ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनसे आपको दीर्घकालीन लाभ मिलने की उम्मीद है. नौकरी में आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. आपके कार्यों से बॉस खुश होंगे और आपकी प्रशंसा भी करेंगे.

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में नियमित व्यायाम करें, जो आपके लिए लाभदायक होगा. रिश्तों में आज थोड़ी दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार का वाद-विवाद न हो. पारिवारिक संबंधों में भी कटुता की स्थिति बन सकती है, इसलिए आवेग में आकर कोई निर्णय न लें.

सोच-समझकर करें कार्य
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का आज का दिन भावुकता से भरा रहेगा. ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले सोच-समझकर कार्य करें. व्यवसाय के लिए आज का दिन उपयुक्त है और नई योजनाएं आपको भविष्य में लाभ दिला सकती हैं. कार्यक्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं.

आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और प्रशंसा भी मिलेगी. उन्होंने सलाह दी कि आज भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें. निवेश संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतें. बिना सोचे-समझे धन न लगाएं, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है.

स्वास्थ्य और प्रेम संबंध
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है. जोड़ों में दर्द या तकलीफ हो सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल नहीं है. बातचीत में संयम रखें. गुस्से में कही गई बात मनमुटाव बढ़ा सकती है. परिवार में भी किसी मुद्दे पर तनाव हो सकता है, लेकिन बड़ों की सहमति से समस्या का समाधान निकल आएगा.

उपाय और शुभ तत्व
मेष राशि के जातकों के लिए आज का भाग्यांक 8 और शुभ अंक 3 रहेगा. क्रीम और हल्का भूरा रंग आज आपके लिए शुभ है. आज भगवान शनि के मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं और विशेष पूजन करें. ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ‘ॐ हनु हनुमते नमः’ का 21 या 111 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और आर्थिक लाभ मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों