Aaj Ka Vrishabh Rashifal : शिव योग में चमकेगा भाग्य, लव लाइफ में नई करवट, वृषभ राशि के लिए आज दुर्लभ दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 December 2025 : आज मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है. कृतिका नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृषभ और सूर्य वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मन परेशान रहेगा. काम को लेकर भी तनाव हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों के जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव के हालात बने रहेंगे. आज आपका मन परेशान रहेगा. काम को लेकर तनाव में रहेंगे. जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा.
इन फैसलों में जल्दीबाजी से बचें
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज व्यवसाय से जुड़े नए फैसले लेने से पहले सोच विचार जरूर करें. अगर आज आप व्यवसायिक यात्रा करेंगे तो इससे फायदा होगा. बात करियर की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं. ये समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन पर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा. वृषभ राशि के जातक अगर इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा जरूर निवेश करें. इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा.
इसमें आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात खुलकर रख सकते हैं. शादीशुदा लोगों को अपने व्यस्त समय में से घर परिवार को भी थोड़ा वक्त देना होगा. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक घर से बाहर किसी जरूरी काम से जा रहें तो माथे पर हल्दी और केशर का मिश्रित तिलक जरूर लगाएं. इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें