यूपी समाचार लाइव: अलीगढ़ में पकड़ा गया बदमाश शाका, तो जौनपुर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

0
यूपी समाचार लाइव: अलीगढ़ में पकड़ा गया बदमाश शाका, तो जौनपुर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट


Amethi News: लग्जरि गाड़ियों से चोर कर रहे ई-रिक्शा के बैट्री की चोरी

यूपी के अमेठी में चोर अब चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग कर रहे हैं. जामो थाना क्षेत्र के कास्बे में देर रात एक घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की बैट्री को बोलरो सवार नकाबपोश चोर चुराकर फरार हो गए. चोरी की पूरी बात वारदात पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. विकलांग ई रिक्शा चालक ने जामो थाने में तहरीर दी बावजूद के पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. चोरी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

झांसी में ‘बिग बी’ का बवाल! SI-R लिस्ट में अमिताभ बच्चन–हरिवंश राय का नाम, हड़कंप

झांसी के ओरछा गेट बाहर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. एसआईआर लिस्ट में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का नाम दर्ज होने से हड़कंप मच गया है. नाम सामने आते ही प्रशासन में खलबली, विभाग में घमासान, और जांच की मांग तेज हो गई है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे नाम लिस्ट में पहुंचे कैसे? फिलहाल विभाग में जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तीखी हो गई हैं और मामला तेजी से गर्माता जा रहा है.

Aligarh News: अलीगढ़ में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर शाका को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

अलीगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 के इनामी और फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ़ शाका को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. 9 नवंबर को दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर सिपाही देव दीक्षित को गोली मारकर फरार हुए शाका की तलाश में पुलिस कई दिनों से लगी थी. मुखबिर की सूचना पर टप्पल क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जहां खुद को घिरता देख शाका ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में शाका के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए CHC टप्पल से जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद किए. कार्रवाई टप्पल थाना पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस टीम की संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें एसएसपी, एसपी देहात, सीओ और फॉरेंसिक टीम समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा.

Jaunpur News: सिलेंडर ब्लास्ट में परिवार के 4 लोग की हालत गंभीर

जौनपुर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया. एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची है. सभी घायलों को घर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया. खाना बनाते समय हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव का मामला बताया जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *