बायोलॉजी के पेपर में करना है टॉप, तो एक्सपर्ट के इन बातों का रखें ध्यान.. आएंगे 100 में से 100 मार्क्स!
मेरठ: अगर आप भी माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड से संबंधित बायोलॉजी विषय की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन आपके मन में यही चिंता है कि किस तरह से विषय की तैयारी करें जिससे की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परचम लहरा सके. ऐसे सभी परीक्षार्थी की चिंता को देखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा राम सहाय इंटर कॉलेज में छात्रों को बायोलॉजी पढ़ाने वाले शिक्षक नरेश से खास बातचीत की, जिन्होंने युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.
हेडलाइन का अच्छे से करें अभ्यास
शिक्षक नरेश ने बताया कि जो भी परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे सभी परीक्षार्थी, बायोलॉजी विषय की तैयारी करते समय हैडलाइन पर विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि जितना हैडलाइन का अच्छे से अभ्यास करेंगे उतना ही एग्जाम में अच्छे नंबर लाने की संभावनाएं बढ़ जाती है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में हैडलाइन सबसे ज्यादा अहम होती है. इसके अलावा, डायग्राम भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा अभ्यास पर ही ध्यान रखें.
अनसॉल्वड पेपर का करें अध्ययन
उन्होंने बताया कि अनसॉल्वड पेपर का अध्ययन करें, क्योंकि अनसॉल्वड पेपर में विभिन्न प्रकार के पैटर्न आपको देखने को मिलेंगे. जिनके क्वेश्चन का आंसर अगर आप अभ्यास के माध्यम से लिखेंगे, तो आप क्वेश्चनों को समझ पाएंगे. इससे जब बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आपको क्वेश्चन पेपर मिलेंगे, तो आप उन्हें अच्चे से हल कर पाएंगे.
उन्होंने बताया कि अभी तक देखने को मिलता है कि काफी युवा होते हैं, जो तैयारी तो करके आते हैं, लेकिन क्वेश्चनों को समझने में वह भूल कर जाते हैं. ऐसे में अगर आप क्वेश्चन को अच्छे से समझ पाएंगे, तो लिखने में दिक्कत नहीं होगी.
राइटिंग भी है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण
बताते चलें कि राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुखनंदन त्यागी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान राइटिंग भी काफी अहम मानी जाती है. ऐसे में युवा अपने उत्तर को लिखते समय राइटिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखें, ताकि वह जिस विषय को समझाना चाह रहे हैं उसको अच्छे से एक्सपर्ट समझ पाए, क्योंकि कई बार छात्र लिखते तो सही है, लेकिन उनकी राइटिंग इतनी बेकार होती है. उसे समझ पाना संभव नहीं है. ऐसे में इन बातों का भी विशेष ध्यान रखें.