ठंड में रखें शरीर को गर्म! यह देसी सूप बनाएगा स्किन ग्लोइंग और पाचन जबरदस्त

0
ठंड में रखें शरीर को गर्म! यह देसी सूप बनाएगा स्किन ग्लोइंग और पाचन जबरदस्त


Last Updated:

ठंड के मौसम में अगर आप भी शरीर में गर्माहट बनाए रखना चाहते हैं या ठिठुरती सर्दी में गर्मी का एहसास पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे सूप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. यह सूप न सिर्फ ठंड से बचाव करता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और यह सर्दी के मौसम में शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाकर फिट रखता है.

अगर आप सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं और ठंड का असर कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सुपर डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद हो सकता है. वैसे तो शरीर को गर्म रखने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जैसे गर्म कपड़े पहनना, हीटर या ब्लोअर का उपयोग करना, लेकिन सही भोजन भी इस मौसम में काफी मददगार साबित होता है.

s

ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए इसके अलावा कुछ ऐसे उपाय भी किए जा सकते हैं, जो अंदर से ही शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं. सर्दियों के दिनों में हम अपने किचन में मौजूद कई चीजों को तैयार करके उनका सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर का तापमान इस मौसम में संतुलित और गर्म बना रहता है.

s

कम तापमान के कारण सर्दियों में होने वाले तरह-तरह के रोगों से शरीर को बचाया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको दादी-नानी के एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हम बात कर रहे हैं गोंद की राब की, जो इस मौसम में स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

ठंड के मौसम में गोंद की रब का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बेहद कारगर माना जाता है. पुराने समय में यह दादी-नानी का एक बेहतरीन और जबरदस्त नुस्खा था, जो आज के समय में भी उतना ही प्रभावी है.

s

गोंद की राब का उपयोग आज भी गांवों में महिलाओं की ओर से किया जाता है. यह विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और डिलीवरी के बाद नई माताओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गोंद शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और इसे नियमित सेवन करने से शरीर मजबूत और तंदरुस्त रहता है.

s

घर में इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ चीजें इकट्ठा करनी होंगी. इसके लिए हमें 1 बड़ा चम्मच गोंद, देसी घी, 2 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार), 5 कटे हुए बादाम, 5 कटे हुए काजू, 1/4 चम्मच सूंठ पाउडर और 1 चुटकी पिपरामूल पाउडर चाहिए होगा.

s

इन सभी चीजों को इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें गोंद डाल दें. धीरे-धीरे गोंद फूलने लगेगा. जब सारा गोंद फूल जाए, तब उसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. मिश्रण तैयार होने के बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और धीमी आंच पर एक मिनट तक पकने दें.

s

इस तरह आपकी सर्दियों में गर्माहट देने वाली गोंद की राब तैयार है. इसे सर्विंग बाउल में निकालें और सूखे नारियल, काजू व बादाम से गार्निश कर गरमागरम परोसें. सर्दियों के मौसम में यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा.

s

ठंड के मौसम में यह शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है. इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. वेट लॉस करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं से राहत पाने में मदद कर सकता है. सर्दियों में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में रखें शरीर को गर्म! यह देसी सूप बनाएगा स्किन ग्लोइंग और पाचन जबरदस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *