इस तारीख में जन्में लोग छापते हैं नोट, इन पर पूरी जिंदगी होती है पैसों की बारिश, तुरंत चेक करें अपना नाम
Last Updated:
Mulank Tips : व्यक्ति के जीवन में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का महत्त्व होता है, ठीक उसी तरह अंक शास्त्र भी अपनी अलग जगह रखता है. अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में मूलांक कई चीजों का निर्धारण करते हैं. मूलांक के हिसाब से ही व्यक्ति के स्वभाव और खासियत का आकलन किया जाता है. मूलांक किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख का एकल अंक होता है. अगर आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक (1+4) यानी 5 है. अगर आपका जन्म 6 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा.
अंक शास्त्र में सभी मूलांक का स्वभाव और खासियत एक दूसरे से अलग भी होती है. कुछ ऐसे भी मूलांक होते हैं, जो जीवन में तेजी से पैसा कमाने में माहिर भी माने जाते हैं. चलिए जानते हैं वे कौन से मूलांक हैं. कहीं आप भी तो उस मूलांक में शामिल नहीं हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अंक शास्त्र के अनुसार हर मूलांक में किसी न किसी तरह की क्षमता रहती है. लेकिन कुछ ऐसे मूलांक होते हैं जो बेहद शुभ माने जाते हैं. उन मूलांक पर धन की लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है. इसमें मूलांक 1, मूलांक 3, मूलांक 5, मूलांक 6, मूलांक 8 वाले व्यक्ति तेजी से अमीर होते हैं.

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के जातक स्वभाव में निडर और पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं. ये लोग अक्सर किसी का इंतजार नहीं करते. अपने काम के ऊपर भरोसा करते हैं. फैसले लेने की क्षमता इन में होती है. यह लोग व्यापार राजनीति के क्षेत्र में नाम और पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 3 के जातक सही वक्त पर सही कदम उठाने में माहिर होते हैं. सही लोगों से कनेक्ट करते हैं. चीजों को बहुत सटीक और समझदारी से करते हैं. मूलांक तीन वालों की इनकम अक्सर बढ़ती रहती है.

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 के लोग पैसा कमाने में उस्ताद होते हैं क्योंकि पांच पैसा कमाने का अंक माना जाता है. इनके पास कई खासियत होती है. बदलती चीजों के साथ खुद में भी यह लोग परिवर्तन लाते हैं. मार्केट की अच्छी समझ होती है. किसी भी तरह का जोखिम लेने में यह लोग नहीं डरते. एक दूसरे से मधुर संबंध भी बनाते हैं.

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 6 के लोग सरल स्वभाव के होते हैं. मेहनत के साथ-साथ पार्टनरशिप में बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं. यह लोग किसी पर निर्भर नहीं रहते.

मूलांक 8 के जातक अनुशासन के साथ मेहनत से बड़ी सफलता हासिल करते हैं. लंबे समय में अधिक धन कमाते हैं. इनके पास पैसा बेहद आसान तरीके से भी आता है.