AIIMS गोरखपुर करेगा 67 हजार की सैलरी वाले 61 पदों पर सीधी भर्ती, जानें क्या आप भी कर सकते हैं अप्लाई
Last Updated:
AIIMS Gorakhpur Job : इंटरव्यू की तारीख 10 दिसंबर 2025 है. अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय है. SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 10–15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान किया गया है. अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
गोरखपुर. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Gorakhpur) ने साल 2025 के लिए सीनियर रेज़िडेंट के 61 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार उम्मीदवारों को किसी लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा. यानी योग्य अभ्यर्थी तय तारीख पर दस्तावेज़ों के साथ पहुंचकर सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं. संस्थान ने बताया कि इस भर्ती में ऐनेस्थीसिया और ट्रॉमा व इमरजेंसी विभाग में सबसे ज्यादा 10-10 पद रखे गए हैं. जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी में 7-7 पद, जबकि पीडियाट्रिक्स में 4 पद शामिल हैं. SC, ST, OBC, EWS और UR सभी वर्गों के लिए वैकेंसी उपलब्ध है.
कौन कर सकता है आवेदन
सीनियर रेज़िडेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास NMC मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MD, MS या DNB की डिग्री अनिवार्य है. ट्रॉमा, इमरजेंसी, ऐनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी या ऑर्थोपेडिक्स जैसी संबंधित शाखाओं की डिग्री मान्य होगी. मेडिकल काउंसिल (NMC/MCI/State) में पंजीकरण का प्रमाणपत्र इंटरव्यू के समय अनिवार्य रूप से लाना होगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी सरकारी अस्पताल में 3 वर्ष की सीनियर रेज़िडेंसी पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.
कैसे करें आवेदन
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये प्रतिमाह वेतन (लेवल 11, 7th CPC के अनुसार) दिया जाएगा. सामान्य भत्ते और NPS भी लागू होंगे. सभी योग्य उम्मीदवार सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. यदि किसी विभाग में आवेदन अधिक संख्या में आते हैं, तो पहले लिखित परीक्षा कराने का विकल्प भी रहेगा. अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म (Annexure I) और बायोडाटा (Annexure II) डाउनलोड करके भरें.
NEFT ट्रांजैक्शन का विवरण आवेदन फॉर्म में दर्ज करें. इंटरव्यू के दिन भरा हुआ फॉर्म, भुगतान रसीद और सभी मूल दस्तावेज़ साथ लाएं. सरकारी संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों को NOC लाना अनिवार्य है. वॉक-इन इंटरव्यू 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित है. स्थान और रिपोर्टिंग टाइम AIIMS गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें