ज्यादा सर्दी आलू की फसलों के लिए घातक, पाले से बचाएंगे सिंचाई से धुआं तक के ये 5 तरीके

0
ज्यादा सर्दी आलू की फसलों के लिए घातक, पाले से बचाएंगे सिंचाई से धुआं तक के ये 5 तरीके


Last Updated:

Potato crop care in winter : अधिक ठंडक और पाला आलू किसानों के लिए खतरनाक है. इससे आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है. झुलसा एक फफूंद जनित रोग है. इसकी चपेट में आने से आलू की पत्तियों के किनारे झुलस जाते हैं. इससे पौधा मुरझा जाता है. इसी वजह से फसल सड़ने लगती है. अक्सर किसानों को ये गहरी चोट देता है.

रायबरेली. यूपी में तापमान तेजी से गिरने लगा है. आलम ये है कि कई इलाकों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बढ़ते शीतलहर से फसलों को नुकसान हो रहा है. ठंड के कारण सरसों, आलू, समेत कई फसलें प्रभावित हो सकती हैं. बढ़ती ठंडक ने आलू फसल की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं क्योंकि रबी के सीजन के अंतर्गत अगेती बुवाई वाले आलू की खुदाई हो रही है. आलू को लेकर पाले और कोहरे के चलते झुलसा रोग का खतरा मंडरा रहा है. किसान चिंतित हैं. लेकिन किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञ कुछ खास उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर किसान अपनी फसल का बचाव कर सकते हैं.

पाले से कैसे बचाएं

रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्राविधिक सहायक विवेक कुमार यादव बताते हैं कि देश में उत्तर प्रदेश आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. यहां पूरे देश के आलू उत्पादन का अकेले 35% से ज्यादा का उत्पादन किया जाता है. ऐसे बढ़ती हुई ठंडक में कोहरा और पाले से आलू की फसल का बचाव करना बेहद जरूरी होता है.

लोकल 18 से बात करते हुए विवेक कुमार यादव बताते हैं कि सर्दी के मौसम में पड़ने वाले पाले और कोहरे से आलू की फसल का बचाव करने के लिए किसान ये उपाय अपना सकते हैं–

1. सिंचाई करें : ठंड और पाले के दौरान मिट्टी में नमी बनाए रखना बहुत जरूरी है. शाम के समय हल्की सिंचाई करने से खेत का तापमान बढ़ता है और पाले का असर कम हो जाता है.

2. फसल को ढकना : फसल को पाले से बचाने के लिए तिरपाल, प्लास्टिक शीट या पराली का उपयोग करके ढकें. यह पाले के सीधे संपर्क को रोकता है.
3. धुआं करना : खेत के किनारे गोबर, सूखी लकड़ी या पराली जलाकर धुआं करें. धुआं खेत में एक परत बनाता है, जो तापमान को कम होने से रोकता है.

4. पाला रोधी रसायनों का छिड़काव : पाले से बचाने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड या अन्य पाले रोधी रसायनों का उपयोग करें .इनका छिड़काव विशेषज्ञ की सलाह से करें.
5. पोषक तत्वों का संतुलन : पाले के समय पौधों की सहनशक्ति बढ़ाने के लिए पोटाश का प्रयोग करें. पोटाश पौधों को ठंड सहने में मदद करता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeagriculture

ज्यादा सर्दी आलू की फसलों के लिए घातक, पाले से बचाएंगे ये 5 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *