जीजा की डिग्री लगाकर बन गया डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज में तीन साल तक करता रहा इलाज
Last Updated:
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भीड़ ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज में एक शख्स जीजा की डिग्री दिखाकर तीन साल से डॉक्टर के तौर पर मरीजों का इलाज कर रहा था. बहन की शिकायत के बाद जब मामला खुला तो आरोप इस्तीफा देकर फरार हो गया.
मेडिकल कॉलेज में तीन वर्ष से कार्यरत एक कार्डियोलॉजिस्ट पर अपने ही जीजा की डिग्री लगाकर नौकरी करने का मामला सामने आया है. शिकायत की भनक लगते ही आरोपी ने इस्तीफा दे दिया. स्वास्थ विभाग ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है. मेडिकल कॉलेज ललितपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कार्डियोलॉजिस्ट की बहन ने भाई की डिग्री पर सवाल उठाते हुए गम्भीर आरोप लगाए. महिला ने दावा किया कि डॉक्टर अभिमन्यु सिंह जिस एमबीबीएस और एमडी की डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहा है, वह उसकी नहीं बल्कि महिला के पति राजीव गुप्ता की है।,जो वर्तमान में अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में कार्यरत है.
बहन की शिकायत से खुला राज
आरोपी की बहन ने कथित दस्तावेजों के साथ साक्ष्य प्रस्तुत किये. शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मयंक कुमार शुक्ला ने तुरंत जिला प्रशासन को जानकारी दी. जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ विभाग ने चिकित्सक की डिग्री व अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. आरोपी डॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने मेडिकल कॉलेज के दस्तवेजों में मां का नाम शकुंतला देवी व पिता का नाम तिलकराम गुप्ता दर्ज करवाया. वहीं उसने आधार कार्ड में भी अपनी जगह जीजा की फोटो व नाम दर्ज कर बनवा लिया. हालांकि, जैसे ही फ्रॉड डॉक्टर को पता चला कि उसकी बहन ने शिकायत की है तो वह नौकरी से इस्तीफा देकर फरार हो गया.
सख्त कार्रवाई की बात
इस मामले में प्राचार्य डॉ मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी डॉक्टर तीन साल से मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात था. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें