बीमारियों के लिए यमराज है यह पौधा! लिवर को रखता है स्वस्थ, डायबिटीज से लेकर पाइल्स के लिए है रामबाण
02
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन )ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि लाजवंती का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. लाजवंती के पौधे को छुईमुई के नाम से भी जाना जाता है. इसकी पत्तियां, जड़ हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. क्योंकि इसमें एंटीवायरल, एंटीफ़ंगल, एंटी-डायबिटिक, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटीवायरस गुण काफी ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं, जिससे ये हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है.