किसान भाई शुरू करें इन 5 पेड़ों की खेती, कुछ ही साल में हो जाएंगे लखपति

0
किसान भाई शुरू करें इन 5 पेड़ों की खेती, कुछ ही साल में हो जाएंगे लखपति


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Top 5 trees farming : इन पेड़ों की सिर्फ दो से तीन साल तक देखभाल करनी होती है, इसके बाद ये ज्यादा मेहनत नहीं मांगते. इन पेड़ों की सिर्फ लकड़ी ही नहीं इनके फल, पत्तियां, छाल और जड़ तक महंगे बिकते हैं.

शीशम क पेड़ 

गोंडा. कम लागत में मोटी कमाई कौन नहीं करना चाहता है. किसान भाइयों का भी यही सपना है. अब इस सपने के सच होने का समय आ गया है. एक ट्रिक से किसान भाई इस सपने को सच कर सकते हैं. फसलों के साथ आप कुछ ऐसे पेड़ों की बागवानी भी कर सकते हैं, जो आपको मालामाल बना देंगे. आज देश के किसान उन फसलों की खेती कर रहे हैं, जिनकी मार्केट में अधिक डिमांड है. ज्यादा मांग होने से किसान अपनी फसल पर अच्छी कीमत पा जाते हैं. आज हम आपको ऐसे पांच पेड़ों के बारे में बताएंगे जिसे लगाकर आप लखपति बन सकते हैं.

लोकल 18 से बातचीत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी कहते हैं कि इन पेड़ों को एक बार लगाने के बाद मात्र दो से तीन साल तक देखभाल करनी होती है, इसके बाद ये ज्यादा मेहनत नहीं मांगते. इन पेड़ों की सिर्फ लकड़ी ही महंगी नहीं बिकती, बल्कि इनके फल, पत्तियां, छाल और जड़ तक अधिक कीमत पर बिक जाती है.

शीशम का पेड़

डॉ. अंकित तिवारी बताते हैं कि किसान कम खर्च में शीशम की बागवानी कर सकते हैं. इसकी लकड़ी काफी मजबूत होती है, इसलिए कीमत भी काफी महंगी होती है. शीशम लकड़ी की खासियत होती है कि इसमें कभी भी दीमक का न लगना. इस लकड़ी से फर्नीचर, दरवाजे, बिजली बोर्ड, खिड़की के फ्रेम समेत कई चीजें बनाई जाती हैं. इनकी मार्केट में हमेशा मांग रहती है. शीशम की खेती के लिए सबसे उपयुक्त रेतीली भूमि को माना जाता है. इसके पौधे को पानी की जरूरत होती है, इसीलिए नमी वाली भूमि इसके लिए काफी अच्छी मानी जाती है.

पॉपुलर पेड़

अपने खेतों में पॉपुलर के पेड़ लगाकर भी किसान भाई मोटी कमाई कर सकते हैं. इस पेड़ की लकड़कियां मार्केट में लगभग 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेची जाती हैं.

मालाबार नीम 

मालाबार नीम की बागवानी किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है. इसकी बागवानी से लाखों की कमाई आसानी से की जा सकती है. इसके पेड़ों को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है. मालाबार नीम की लकड़ी कई कार्यों में काम आती है. मार्केट में इस लकड़ी की काफी मांग रहती है, जिससे इसकी कीमत अच्छी मिल जाती है.

सफेदे का पेड़ (यूकेलिप्टस)

सफेदे के पेड़ को यूकेलिप्टस के नाम भी पहचाना जाता है, किसान इसकी बागवानी करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

सागवान की बागवानी

डॉ. अंकित तिवारी के अनुसार, भारतीय मार्केट में सबसे अधिक मांग सागवान की लकड़ी की रहती है. देश में सबसे महंगी बिकने वाली लकड़ियों में सागवान का पेड़ भी शामिल है. फर्निचर वगैरा बनाने में इसकी काफी खपत है.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी बताते हैं कि किसान भाई खेती के साथ-साथ इन पांच पेड़ों की खेती कर सकते हैं. ये पेड़ गोंडा के वातावरण के लिए उपयुक्त हैं.

homeagriculture

किसान भाई शुरू करें इन 5 पेड़ों की खेती, कुछ ही साल में हो जाएंगे लखपति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों