नशीले कफ सिरप की कमाई से टेरर फंडिंग.. बांग्लादेश के संगठन से जुड़े तार
Last Updated:
Lucknow News: यूपी में नशीले कफ सिरप सिंडिकेट के तार अब बांग्लादेश के इस्लामिक संगठन से जुड़ते नजर आ रहे हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक कफ सिरप की कमाई टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हो रही थी. अब ईडी हवाला ऑपरेटर्स को तलाश रही है.
इस मामले में मेरठ निवासी आसिफ और वसीम के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं, जो भारत में इस तस्करी सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि दुबई में रह रहे आसिफ का भारत और बांग्लादेश के नेटवर्क से सीधा संपर्क था. वह विदेश से ही ऑपरेशन को चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. ईडी की टीम इस पूरे लिंक को मजबूत करने के लिए हवाला ऑपरेटर्स की कड़ियों को खंगाल रही है. साथ ही, कफ सिरप की एवज में बांग्लादेश से नकली भारतीय मुद्रा की सप्लाई के संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है. जांच अधिकारी बांग्लादेश तक फैली पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटे हैं.
ED कई एंगल से कर रही जांच
यह मामला कोडीन आधारित कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी से जुड़ा है, जो नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होती है. सिंडिकेट फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों का सहारा लेकर दवा कंपनियों से सीधे माल खरीदता था और उसे सीमापार पहुंचाता था. ईडी ने हाल ही में कई ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क के और सदस्यों के नाम सामने आने की संभावना है. एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें