सिर्फ 10 रुपए में बजट ट्रिप, परिवार और दोस्तों के साथ ये जगह जरूर देखें

0
सिर्फ 10 रुपए में बजट ट्रिप, परिवार और दोस्तों के साथ ये जगह जरूर देखें


Last Updated:

हर कोई अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है. ऐसे में नए और रोमांचक पिकनिक स्पॉट की तलाश रहती है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में स्थित सप्त सरोवर इस लिहाज से सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति मात्र 10 रुपए ही खर्च करने होंगे.

अधिकांश लोग पीलीभीत टाइगर रिजर्व को केवल बाघों के लिए ही जानते हैं. मगर यहां टाइगर सफारी के अलावा कई ऐसे स्पॉट्स भी हैं जो पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन हैं. इन पिकनिक स्पॉट्स का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को सफारी जितना बजट भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती.

सप्त सरोवर को सात झाल के नाम से भी जाना जाता है. यहां सीढ़ीनुमा सात ताल बनाए गए हैं. जो कि किसी झरने जैसा नजर आते हैं. वहीं पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के घने जंगलों के बीचों-बीच स्थित होने के चलते यह अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत भी नज़र आता है. ऐसे में यह किसी भी फैमिली या फिर दोस्तों के ग्रुप के लिए सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट साबित हो सकता है.

tigers in pilibhit

पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानी बाघों को देखने और जंगल की सैर के अलावा 15 खास स्पॉट्स का भी आनंद ले सकते हैं. इनमें से अधिकांश ब्रिटिशकाल की ऐतिहासिक धरोहरें हैं. वैसे तो ये सभी स्पॉट्स सफारी रूट का हिस्सा हैं, लेकिन इनमें से एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट भी है जहां सैलानी बिना सफारी वाहन बुक किए पहुंच सकते हैं. इसके लिए उन्हें केवल 10 रुपए का शुल्क देना होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sat jhal

अगर आप भी पीलीभीत के सप्त सरोवर की सैर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको पीलीभीत जिला मुख्यालय पहुंचना होगा. वहां से पीलीभीत–माधोटांडा मार्ग के जरिए खारजा कैनाल प्वाइंट तक जाना होगा. कैनाल के पास स्थित एंट्री गेट से पर्यटक अपनी निजी गाड़ियों के माध्यम से भी सप्त सरोवर पहुंच सकते हैं.

huts stay

इस टूरिस्ट स्पॉट की सैर के लिए सैलानियों को केवल 10 रुपए का शुल्क देना होगा. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित सप्त सरोवर में सैलानियों के ठहरने के लिए चार हट्स बनाई गई हैं. इन हट्स की बुकिंग ऑफलाइन की जाती है और इस पर्यटन सत्र में इनका किराया 1500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक निर्धारित किया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सिर्फ 10 रुपए में बजट ट्रिप, परिवार और दोस्तों के साथ ये जगह जरूर देखें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *