सर्दियों में सूखने लगा है करी पत्ता का पौधा? बस डाल दीजिए फ्रिज में रखी इस सफेद चीज का घोल, फिर देखें कमाल

0
सर्दियों में सूखने लगा है करी पत्ता का पौधा? बस डाल दीजिए फ्रिज में रखी इस सफेद चीज का घोल, फिर देखें कमाल


Last Updated:

Curry Leaf Plant Care in Winter: सर्दियों में कई बार घर में लगा करी पत्ता का पौधा कमजोर हो जाता है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और नई टहनियां नहीं आतीं. लेकिन आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर अपने पौधे को सर्दियों में भी हरा-भरा और मजबूत रख सकते हैं. इन उपायों से आपके करी पत्ता के पौधे की ग्रोथ बढ़ेगी, पत्तियां चमकदार होंगी और कीड़ों की समस्या भी कम होगी. आइए जानते हैं वो कमाल का उपाय आखिर क्या है.

करी पत्ता का पौधा भारतीय घरों में आमतौर पर पाया जाता है. यह बरसात वह गर्मियों के दिनों में यह तेजी से ग्रोथ करता है लेकिन सर्दियों का मौसम आते ही यह पौधा ठंड और धूप की कमी के कारण कमजोर पड़ने लगता है. इसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, नई टहनियां निकलना बंद हो जाती हैं और पौधा सूखने लगता है. यदि आप चाहते हैं कि आपका करी पत्ता का पौधा सर्दियों में भी स्वस्थ और हरा-भरा बना रहे, तो कुछ सरल घरेलू उपायों को अपनाकर इसकी देखभाल की जा सकती है.

करी का पौधा

कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया हमारे यहां बहुत से ऐसे पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों में किया जाता है. इन्हीं में से एक है करी पत्ता का पेड़, कभी-कभी इसमें रोग लगने की वजह से इनमें पत्ते बेहद कम आते है. ऐसे में करी पत्ता के पौधे की ग्रोथ को दोगुना तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ चीजों क़े उपयोग किया जा सकता है. ये उपाय करी पत्ता के पौधे को हरा भरा और खूब घना बना देंगे. जो करी पत्ता के पौधे के लिए बहुत फ़ायदेमदं और असरदार साबित होंगे.

करी का पौधा

घर में रखी हुई दही जो खट्टी हो चुकी हो और सीधे खाने या इस्तेमाल के लिए उपयुक्त न हो, तो आप इसे आसानी से करी पत्ते के लिए घर में ही खाद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी में दही को अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करी का पौधा

इस घोल को मिट्टी में डालने से पौधों को जरूरी पोषण मिलता है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है. दही का यह घोल पौधे को एक्टिव रहता है और पौधों की ग्रोथ में मदद करता है. इसे आप हर 15-20 दिन में एक बार पौधों की जड़ों के पास डाल सकते हैं, जिससे पत्तियां हरी-भरी और पौधा मजबूत बना रहता है.

करी का पौधा

इसके अलावा करी पत्ता के पौधे में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा गुणकारी और उपयोगी साबित होता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को अच्छी तरह से मिलाना है और इस घोल को महीने में 2 बार करी पत्ता के पौधे में डालना है. ऐसा करने से करी पत्ता का पौधा हरा-भरा हो जाता है और पौधे की पत्तियां चमकदार होती है. साथ ही पौधे में कीड़े लगने की समस्या भी खत्म हो जाती है. इसे घोल को आप एक बॉटल में स्टोर कर के भी रख सकते है.

करी का पौधा

सर्दियों में सूरज की रोशनी कम हो जाती है. करी पत्ता के पौधे को हर सुबह कम से कम 3-4 घंटे हल्की धूप में रखें. तेज ठंडी हवा और पाला से पौधे को बचाना जरूरी है. अगर आपके इलाके में तापमान बहुत कम है, तो रात में पौधे को घर के अंदर खिड़की के पास रखा जा सकता है. इससे यह ठंडी रात से सुरक्षित रहता है और सूरज की सुबह की हल्की धूप भी मिलती रहती है.

करी का पौधा

सर्दियों में मिट्टी देर से सूखती है. इसलिए पौधे को हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं होती. मिट्टी की नमी देखकर ही पानी दें. आमतौर पर 3-4 दिन में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है। ज्यादा पानी देने से जड़ सड़ सकती है और पौधा कमजोर हो सकता है.

करी का पौधा

इन आसान उपायों से आपका करी पत्ता का पौधा सर्दियों में भी हरा-भरा और मजबूत रहेगा. इससे न केवल आपको हमेशा ताजी पत्तियां मिलेंगी, बल्कि लोग भी आपके पौधे को देखकर हैरान होंगे.

homeagriculture

सर्दियों में सूखने लगा करी पत्ता का पौधा? बस डाल दीजिए इस सफेद चीज का घोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *