कमाल की है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, कम समय में बना देगी मालामाल, बंपर मिलेगा रिर्टन, इनकम टैक्स में भी छूट

0
कमाल की है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, कम समय में बना देगी मालामाल, बंपर मिलेगा रिर्टन, इनकम टैक्स में भी छूट


Last Updated:

Post Office Scheme: डाक विभाग की टाइम डिपॉजिट स्कीम शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर ब्याज और टैक्स छूट का लाभ देती है. 1 से 5 साल की अवधि वाली इस योजना में ₹1000 से निवेश शुरू कर चक्रवर्ती ब्याज के साथ अच्छी बचत की जा सकती ह.

फिरोजाबाद : अगर आप भी कम समय में अधिक बचत करना चाहते हैं, तो डाक विभाग की यह स्कीम सबसे अच्छा ब्याज देती है. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोगों को कम समय में अधिक ब्याज देकर उनको फायदा पहुंचाने के लिए डाक विभाग द्वारा यह स्कीम चलाई जाती है. यह स्कीम एक साल से लेकर पांच साल तक के लिए है. जिसमें आप हजारों रुपए जमा कर लाखों रुपए बचा सकते हैं. वहीं इस स्कीम के जरिए इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है.

टाइम डिपॉजिट स्कीम देती है तगड़ा ब्याज, हजार रुपए से कर सकते हैं शुरू

फिरोजाबाद डाक विभाग के सहायक डाक अधीक्षक अजय दुबे ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि डाक विभाग का उद्देश्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को कम समय में अधिक फायदा पहुंचाना है. इसके लिए डाक विभाग द्वारा टीडी यानि टाइम डिपॉजिट स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना पैसा फिक्स कर सकता है. इस स्कीम के जरिए एक साल, दो साल, तीन साल और 5 साल तक के लिए पैसा फिक्स किया जाता है. इसके बाद ग्राहक को तगड़ा ब्याज भी मिलता है. यह स्कीम कम समय में अधिक बचत के लिए है. अगर कोई व्यक्ति एक लाख रुपए एक साल के लिए फिक्स करता है तो उसे 6.9 प्रतिशत की ब्याज मिलेगा. वहीं अगर कोई व्यक्ति पांच साल के लिए पैसा फिक्स करता है तो उसे 7.5 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी. इस स्कीम में साल के हिसाब से अलग अलग ब्याज मिलता है.

इनकम टैक्स रिबेट का भी मिलेगा फायदा, चक्रवर्ती ब्याज से मिलेगा पैसा 

डाक विभाग अधिकारी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का फायदा लेता है तो उसे अलग-अलग साल के अनुसार ब्याज मिलेगा. जिसमें 5 साल के लिए पैसा फिक्स करने पर चक्रवर्ती ब्याज मिलेगा. वहीं उन्होंने कहा कि टाइम डिपॉजिट स्कीम के जरिए इनकम टैक्स रिबेट में भी छूट मिलती है. वहीं इस स्कीम में जमा पैसे को 6 महीने के बाद आप कभी भी निकाल सकते हैं. यह स्कीम बहुत ही अच्छी स्कीम है, जिसमें आप सिंगल या ज्वाइंट खाता खोलकर पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं, जिससे आपकी कम समय में अच्छी बचत होगी.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homebusiness

कमाल की है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, कम समय में बना देगी मालामाल, बंपर रिर्टन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों