Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगा नई जिम्मेदारी, सूर्य को तांबे के लोटे से अर्पित करें जल, ऑफिस से आएगा रिश्ता

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगा नई जिम्मेदारी, सूर्य को तांबे के लोटे से अर्पित करें जल, ऑफिस से आएगा रिश्ता


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 December 2025 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाएगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, हम उसका मोटा-मोटा अनुमान लगा सकते हैं. कुछ लोग तो अपने दिन का आगाज दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इस बारे में लोकल 18 ने मिर्जापुर के चर्चित ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की. उन्होंने बताया कि आज नए प्रयोगों का दिन है. ये आगे चलकर शुभ होगा.

Aaj ka Mesh rashifal 21 december 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह के साथ गुजरेगा. आर्थिक लाभ मेहनत पर निर्भर करेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. रिश्तों में समय नहीं देने से अनबन हो सकती है. भाषा में मिठास रखें. हड्डी से जुड़ी दिक्कतें होगी. आज हेमंत ऋतु मास पौष है. विक्रम संवत 2082 है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र पूर्वाषाढा है, जो 3 बजकर 36  मिनट तक रहेगा. पक्ष शुक्ल है. योग वृद्धि है. सूर्योदय 7.9 मिनट पर और सूर्यास्त 5.28 मिनट पर होगा. आज शुभ मुहूर्त अभिजीत 11.58 मिनट से 12.39 मिनट तक रहेगा. इसी मुहूर्त में किया गया काम लंबे समय तक फायदा देता है. राहुकाल 4.11 से 5.28 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

प्रमोशन के योग

मिर्जापुर के विन्ध्यधाम से जुड़े ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा मेष राशि के 10वें भाव गोचर करेंगे. मंगल और सूर्य ग्रह आपके फल को विशेष बनाएंगे. आज सक्रियता से पूरे दिन बेहतर फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. मेहनत के अनुसार आय मिलेगा. नए प्रयोगों की वजह से भविष्य की आय मजबूत होगी और काम बेहतर होगा. सरकारी कार्यालय और दफ्तर से जुड़े काम हो जाएंगे. नौकरी में काम बेहतर होगा. प्रमोशन से जुड़े काम हो सकेंगे. नई जिम्मेदारी मिलेगी, उनका अच्छे से निर्वाहन करेंगे. परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. व्यस्तता बढ़ने से समय नहीं दे पाएंगे. पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिल सकता है. आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आज सेहत अच्छी रहेगी. कार्यभार अधिक होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है. कंधे, कमर, पीठ और गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है. मानसिक तौर पर आज बेहतर रहेंगे. सेहत को अच्छा रखने के लिए काम के बीच में हल्का सा ब्रेक ले सकते हैं. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं. रिश्तों में समय न दे पाने से अनबन हो सकती है. अविवाहित लोगों को उनके कार्यस्थल से रिश्तें आ सकते हैं.

जानें शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का आज का शुभ अंक 10 और भाग्यांक 5 रहेगा. शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा. शुभ दिशा दक्षिण रहेगा. इस दिशा में यात्रा करने से आपको फल मिलेगा. आज सूर्य भगवान को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें. ओम सूर्याय नम : का 21 या 108 बार जाप करें. इससे भाग्य में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज आएगा रिश्ता, सूर्य को तांबे के लोटे से अर्पित करें जल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *