गेहूं की फसल में कब करें दूसरी और तीसरी सिंचाई? साथ में रखें 5 बातों का ध्यान

0
गेहूं की फसल में कब करें दूसरी और तीसरी सिंचाई? साथ में रखें 5 बातों का ध्यान


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Wheat Farming Tips : आमतौर पर गेहूं की फसल में 3 से 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है. अगर मिट्टी भारी हो तो उसमें 3 बार और हल्की मिट्टी हो तो उसमें 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है. गेहूं की फसल में सिंचाई के दौरान …और पढ़ें

X

गेहूं 

हाइलाइट्स

  • गेहूं की फसल में 3-4 बार सिंचाई जरूरी.
  • पहली सिंचाई बुवाई के 20-25 दिन बाद करें.
  • सिंचाई हमेशा शाम के समय करें.

शाहजहांपुर : किसी भी फसल के लिए सिंचाई बहुत ही अहम प्रक्रिया होती है. समय पर सिंचाई करने से फसलों से अच्छा उत्पादन मिलता है. वहीं गलत समय पर ज्यादा सिंचाई करने से फसल को नुकसान भी हो सकता है. गहूं की फसल को 35 से 40 सेमी पानी की जरूरत होती है. पानी की जरूरत सबसे अधिक तब होती है जब गेहूं की फसल में क्राउन यानी कि छत्रक, जड़ों और बालियों के निकलने का समय होता है. इन तीनों समय पर गेहूं को पानी देना जरूरी होता है वर्ना फसल स्वस्थ नहीं होगी. गेहूं की फसल में किसानों को यह जानना बेहद जरूरी है कि फसल में कब और कितना पानी देना चाहिए.

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर गेहूं की फसल में 3 से 4 बार सिंचाई की जाती हैं. यह सिंचाई जलवायु और मिट्टी के प्रकार के आधार पर कम और ज्यादा हो सकती हैं. लेकिन सिंचाई करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. एक सिंचाई से दूसरी सिंचाई के बीच नियमित अंतराल रखना भी जरूरी है.

नियमित अंतराल पर करें सिंचाई 
गेहूं की फसल में पहली सिंचाई बुवाई के 20 से 25 दिनों के बाद कर देनी चाहिए. दूसरी सिंचाई 40 से 45 और तीसरी सिंचाई भी इतना ही अंतराल रखते हुए 60 से 65 दिनों पर कर देनी चाहिए. सिंचाई करते समय ध्यान रखना चाहिए कि खेत में जल भराव ना हो पाए. इसके अलावा अगर सिंचाई करने से पहले बारिश हो जाती है तो सिंचाई के समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

सिंचाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान 

  • गेहूं की फसल में सिंचाई हमेशा शाम के समय करें.
  • खेत में इतनी सिंचाई करें कि सुबह तक खेत में पानी न रहे.
  • खेत में जल भराव ना हो.
  • अगर गेहूं की फसल में पानी भरा रहेगा तो गेहूं की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं.
  • गेहूं की ग्रोथ रुक जाएगी उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा.
homeagriculture

गेहूं की फसल में कब करें दूसरी और तीसरी सिंचाई? साथ में रखें 5 बातों का ध्यान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों