Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि पर आज ग्रहों की कृपा, खूब होगी कमाई, जा सकते हैं घूमने, तुलसी पूजा जरूरी
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों में आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. सहयोग और संचार से दिन अच्छा रहेगा. इससे आपके बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे. संवाद से ही आपके कामों का विस्तार हो सकता है, जहां आपकी प्रगति आपके व्यवहार पर ही निहित रहेगी. आज नए अवसर मिलेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में फैसला न लें. नौकरी में सहयोगियों से पूरी मदद मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है. रिश्तों में प्यार बना रहेगा. हालांकि, आवेग में बातचीत न करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है. ध्यान रखें और तत्काल कोई फैसला नहीं लें.
इन ग्रहों की कृपा
ऑफिस में बढ़ेगा कद
कम देखें फोन
अनुपम महाराज बताते हैं कि आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा. हालांकि, समझदारी के साथ काम ले. कोई भी बात आवेग में आकर कहने से बचें. परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा. आज कहीं घूमने का भी मन बना सकते हैं, जहां बच्चों के साथ भी जा सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचें. फोन कम देखें और ज्यादा से ज्यादा आराम करें. लाभ मिलेगा. योग और प्राणायाम नियमित रखें. ऊर्जा बनी रहेगी.
शुभ अंक और भाग्यांक
मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 9 और भाग्यांक 5 रहेगा. शुभ रंग लाल रहेगा. आज उपाय के तौर पर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें और नियमित तुलसी की पूजा करें. इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी. मानसिक तनाव खत्म होगा और परिवार में सुख समृद्धि आएगी.