Noida News : डॉगी के साथ टहल रही ब्रिगेडियर की बहू पर आवारा कुत्ते ने किया हमला! घटना सीसीटीवी में कैद
Last Updated:
Noida News : नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी सोसायटी में सुबह टहलने निकली एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की बहू पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. महिला अपने डॉगी के साथ वॉक कर रही थीं, तभी हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,
नोएडा : नोएडा के सेक्टर 137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी सोसायटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते ने ब्रिगेडियर की पुत्रवधू पर अचानक हमला कर दिया. पीड़िता एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की बहू हैं और घटना के समय सोसायटी परिसर में अपने डॉगी को टहला रही थीं. महिला रोज़ की तरह सुबह अपने डॉगी के साथ टहलने निकली थीं, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. कुत्ते ने महिला के पैर को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह घायल हो गईं. जिसके बाद मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया.
घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में टांके लगाए. डॉक्टरों के मुताबिक, घाव गहरा था और समय पर इलाज न मिलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता था. महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आवारा कुत्ता अचानक महिला पर झपटता है और हमला कर देता है. वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी के निवासियों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है, सोसाइटी निवासियों की माने तो खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
नहीं हुई ठोस कार्रवाई
घटना के बाद सोसायटी निवासियों ने AOA और मेंटेनेंस टीम पर सवाल खड़ा किए हैं. इनका कहना है कि नोएडा की सुरक्षित मानी जाने वाली सोसाइटी का ये हाल है तो और सोसाइटी का क्या हाल होगा? पहले भी सोसायटी परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ब्रिगेडियर की पुत्रवधू पर हुए इस हमले ने एक बार फिर नोएडा में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को उजागर कर दिया है.
About the Author
मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें