प्रधान-नगरी का ये हाल”, अखिलेश ने कफ सिरप केस में कार्रवाई को क्यों बताया “दिखावे के दांत

0
प्रधान-नगरी का ये हाल”, अखिलेश ने कफ सिरप केस में कार्रवाई को क्यों बताया “दिखावे के दांत


Last Updated:

Codeine Cough Syrup Case : कफ सिरप केस में जांच का दायरा फैलता जा रहा है. आज वाराणसी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नया खुलासा भी हुआ है. बांग्लादेश से हवाला के जरिए लेनदेन होता था. नीला और पीला कोड वर्ड से राज खुला. सपा प्रमुख ने फिर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि असली गुनाहगारों को बिना किसी दबाव के पकड़िए. देश की प्रधान-नगरी का ये हाल है तो बाकी का क्या होगा, समझ सकते हैं.

लखनऊ. कड़ाके की सर्दी के बीच यूपी में कोडीन कफ सिरप का मुद्दा गरमाया हुआ है. हर दिन इसमें कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं. जांच का दायरा फैलता जा रहा है. आज वाराणसी में कफ सिरप की तस्करी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार किया गया है. कफ सिरप मामले में नया खुलासा भी हुआ है. बांग्लादेश से हवाला के जरिए लेनदेन होता था. नीला और पीला कोड वर्ड से राज खुलने की बात सामने आ रही है. इस मामले में विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि वाराणसी कफ सिरप मामले में दिखाने के दांत नहीं, असली खाने वाले दांत दिखाइए और असली गुनाहगारों को बिना किसी दबाव के पकड़िए. अखिलेश ने लिखा कि देश की प्रधान-नगरी का ये हाल है तो बाकी का क्या होगा सब समझ सकते हैं.

अखिलेश ने लिखा- “वाराणसी में कफ सिरप में ये ऊपरी खुलासा हुआ कि :

– जांच के दायरे में घिरी 70 फर्मों में से 50 फर्जी हैं
– लाइसेंस इश्यू करने वालों की भूमिका दोषपूर्ण है
– टैक्स विभाग संलिप्त है
– ईवे बिल का महाघपला है
– अनुभव पत्र निराधार है
– झूठे दस्तावेज संलग्न किये गये हैं
– नकली लेन-देन का अंबार है
– हवाला का गुजराती कनेक्शन है
– मनी लॉन्ड्रिग की कई परते हैं
– वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, गाजियाबाद, हापुड़, बिहार से लेकर विदेशों तक तार जुड़े हैं.”

सपा अध्यक्ष ने लिखा, “उप्र ही नहीं अब तो पूरे देश की जनता इस बात को लेकर चिंतित है कि ये तो वो दवा है जिसका राज खुल गया है, अभी तो न जाने ऐसी कितनी और तथाकथित दवाएं होंगी, जो दरअसल जहरीली हैं या नशे के विकल्प के रूप में बेची जा रही होंगी, जिनके सेवन से देश के नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ सकता है. ये है भाजपाई काले धन की समाप्ति के महादावे और नोटबंदी का सच. भाजपा राज में भाजपाइयों का हिस्सा तय है. इसीलिए पूरा देश ही ‘महा-भ्रष्टाचारमय’ है.”

कप सिरप केस में खुद अखिलेश भी घिर चुके हैं. बीते दिनों विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया को घेरा था. शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने कोडीन कफ सिरप के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अभी तक जो भी अभियुक्त पकड़े गए हैं, उनके संबंध समाजवादी पार्टी से मिले हैं. मुख्यमंत्री का बयान सामने आते ही अखिलेश यादव की एक फोटो कोडीन कफ सिरप के एक आरोपी संग भी वायरल हो गई. जिसके बाद बीजेपी और सपा ने बीच माहौल गरमा गया. मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके बारे यही कहूंगा कि- “यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा.”

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अखिलेश ने कफ सिरप केस में कार्रवाई को क्यों बताया “दिखावे के दांत”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों